फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air Show Air formations named Kashi Hanuman Sarnath Varuna Sarang team includes 3 women 5 pilots from UP

एयर शो: काशी, हनुमान, सारनाथ और वरुणा के नाम से होगा एयर फॉर्मेशन, सारंग टीम में 3 महिलाएं; यूपी के 5 पायलट

Tue, 20 Oct 2026 06:05 AM IST
Aman Vishwakarma अभिषेक मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अभिषेक मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 20 Oct 2026 06:05 AM IST
सार

वाराणसी में होने वाले एयर शो में विमान काशी, हनुमान, सारनाथ और वरुणा के नाम से एयर फॉर्मेशन बनाएंगे। इसमें सारंग टीम की तीन महिला पायलट शामिल होंगी। वहीं, सूर्यकिरन टीम में उत्तर प्रदेश के पांच पायलट अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। एयर शो के जरिए आसमान में रोमांचक हवाई करतब देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
Air Show Air formations named Kashi Hanuman Sarnath Varuna Sarang team includes 3 women 5 pilots from UP
वाराणसी में एयर शो का गैंड रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एयर शो को काशी की संस्कृति, धर्म और भूगोल से जोड़ने के लिए यहां होने वाले हवाई फॉर्मेशन का नाम काशी, हनुमान, सारनाथ और वरुणा रखा गया है। काशी से जोड़ने के लिए ही पूरे एयर शो की थीम विंग्स ओवर गंगेज रखी गई है। एयर शो की सारंग टीम में तीन महिला पायलट होंगी। साथ ही सूर्यकिरन विमान उड़ाने वाले 9 में से पांच पायलट उत्तर प्रदेश से हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Air Show Air formations named Kashi Hanuman Sarnath Varuna Sarang team includes 3 women 5 pilots from UP
पड़ाव के डोमरी में एयर शो के लिए लगाया गया टेंट। संवाद

सारंग टीम की महिला पायलट में स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह, स्क्वाड्रन लीडर निदर्शना और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अकाशिया हैं। अंकिता दो साल से सारंग टीम का हिस्सा हैं। बहरीन, सिंगापुर और इजिप्ट में भी इन्होंने सारंग टीम का हिस्सा रहते हुए करतब दिखाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Air Show Air formations named Kashi Hanuman Sarnath Varuna Sarang team includes 3 women 5 pilots from UP
एयर शो के लिए नमो घाट पर बना वाॅच टावर। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, निदर्शना 1.8 साल से टीम का हिस्सा हैं। सारंग 5 बतौर उड़ान भरती हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अकाशिया एक साल से इस टीम में हैं। भारत में पहले भी ये कई एयर डिस्पले का हिस्सा रह चुकी हैं। सारंग दुनिया की अलग-अलग वायु सेना में सबसे खास एयरोबेटिक टीम है। 

विज्ञापन

Air Show Air formations named Kashi Hanuman Sarnath Varuna Sarang team includes 3 women 5 pilots from UP
वाराणसी में एयर शो की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला

यह दुनिया की अकेली 5 हेलिकॉप्टर वाली डिस्प्ले टीम है। सारंग का काम एयर शो के अलावा आपदा राहत और मानवीय सहायता के लिए होता है। इसकी स्थापना 2005 में हुई थी। इसका बेस तमिलनाडु में है। पहले इसमें हेलिकॉप्टर की संख्या 4 थी। 2003 में 5 हो गई। 2015 में स्क्वाड्रन लीडर दीपिका मिश्रा इस टीम का बतौर महिला पहली बार हिस्सा बनीं।

Air Show Air formations named Kashi Hanuman Sarnath Varuna Sarang team includes 3 women 5 pilots from UP
मेगा एयर शो की चल रही तैयारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 22, 24 और 25 अक्तूबर को नमो घाट पर एयर शो होगा। प्रयागराज में संगम और गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र के बाद संभवत: यह तीसरा मौका होगा जब किसी नदी के ऊपर यह एयर शो होने जा रहा है।

Air Show Air formations named Kashi Hanuman Sarnath Varuna Sarang team includes 3 women 5 pilots from UP
अंकिता, निदर्शना और अकाशिया। - फोटो : अमर उजाला

एयर शो में शामिल होने वाले सूर्यकिरन विमान चलाने वाले नौ में से पांच पायलट उत्तर प्रदेश से हैं। इसमें 9 एयरक्राफ्ट हॉक एमके 132 हैं जो हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स लिमिटेड ने बनाए हैं। काशी के आसमान में ये एयरक्राफ्ट केसरिया, सफेद और हरे रंग के धुएं के साथ प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed