सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU administration initiates inquiry against Professor Omshankar in Varanasi

BHU: प्रोफेसर ओमशंकर के खिलाफ बीएचयू प्रशासन ने शुरू कराई जांच, नियम विरुद्ध काम करने का लगाया आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 17 Mar 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएचयू प्रशासन ने प्रोफेसर ओमशंकर के खिलाफ जांच शुरू कराई है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी बनाया गया है। 

BHU administration initiates inquiry against Professor Omshankar in Varanasi
हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ओमशंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू प्रशासन ने हृदय रोग विभाग के प्रोफेसर ओमशंकर के खिलाफ जांच शुरू कराई है। 7 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। न्यायाधीश पहले से चल रही एक अन्य समिति के भी जांच अधिकारी हैं। 

Trending Videos


यह जांच पहले विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ आचार्य की ओर से की जा रही थी लेकिन उनके प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण अब नए जांच अधिकारी की नियुक्ति की गई है। बीएचयू प्रशासन ने प्रोफेसर ओमशंकर पर नियम विरुद्ध काम करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि प्रोफेसर ओमशंकर आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: घर में सो रही थी दादी, डेढ़ साल के प्यासे मासूम की बाल्टी से पानी निकालते समय डूबने से हुई मौत

प्रो. ओमशंकर से अपेक्षा की है कि वह अपने विरुद्ध जारी जांच में सहयोग करते हुए समिति के समक्ष अपना पक्ष रखें। प्रो. ओमशंकर नियम विरुद्ध गतिविधियों और विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पंहुचाने के मामले में 5 मार्च 2014 से 26 अगस्त 2015 तक निलंबित रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed