सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Son kills mother for not getting money for drugs in varanasi

बेटे ने बेरहमी से की मां की हत्या: लोहे की रॉड और ईंट मार-मारकर मार डाला, इस बात के लिए दी शिला को सजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विकास कुमार Updated Mon, 16 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: मां की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

Son kills mother for not getting money for drugs in varanasi
बेटे ने की मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के भुल्लनपुर पंचायत भवन के पास सोमवार अपराह्न शराब का पैसा नहीं मिलने से नाराज बेटे घनश्याम ने मां शीला देवी (65) की ईंट और सरिया से सिर कूंच कर हत्या कर दी। आरोपी बेटे को मंडुवाडीह पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार किया। फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी रोहनिया ने परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की है। बेटे बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने बेटे घनश्याम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर पंचायत भवन के हरिजन बस्ती निवासी शीला देवी के चार बेटों में सबसे छोटा अविवाहित बेटा घनश्याम दोपहर के बाद से ही मां से शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था। शीला ने तंग आकर 100 रुपये दिए। और पैसे की मांग करते हुए घनश्याम अड़ गया। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए। घर में शीला और उसकी तीसरे नंबर की एक बहू थी। 3.30 बजे मां से दोबारा पैसे की मांग की तो मां ने डांट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट से मां के माथे पर किया वार

Son kills mother for not getting money for drugs in varanasi
शीला व आरोपी घनश्याम - फोटो : अमर उजाला

आक्रोशित घनश्याम ने ईंट लेकर मां के माथे पर वार कर दिया। मां के चीखने पर कमरे से बहू बचाने निकली तो घनश्याम ने उसे सरिया लेकर दौड़ाया तो वह छत पर भाग गई। छत से शोर मचाई। तब तक घनश्याम ने मां के माथे व सिर पर ईंट, रॉड से कई वार कर खून से लथपथ कर दिया। घर के अंदर फैले खून को पानी की बाल्टी से बहाया। परिजनों की सूचना पर तुरंत डायल-112 की टीम पहुंची तो आरोपी उनसे हाथापाई करने लगे। 

पुलिस के पहुंचने पर ही पड़ोसी भी घर में घुसे

Son kills mother for not getting money for drugs in varanasi
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के पहुंचने पर ही पड़ोस के लोग भी घर में घुसे। किसी तरह घनश्याम को गिरफ्तार कर पुलिस मंडुवाडीह थाने ले गई। लहूलुहान शीला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर से साक्ष्य के तौर पर ईंट, सरिया कब्जे में लिया। एडीसीपी वरुणा नीतू ने बताया कि आरोपी घनश्याम अपनी मां से पैसे की मांग कर रहा था। मां के इन्कार पर आरोपी ने ईंट, सरिया से माथे, सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

दूसरों के घरों में काम करती थी मां शीला

Son kills mother for not getting money for drugs in varanasi
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेटे बहादुर ने पुलिस को बताया कि घनश्याम आए दिन घर में विवाद करता था। हर कोई परेशान रहता था। मां ने पैसे नहीं दिए तो उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस को बताया कि आइडियल वूमेन वेलफेयर सोसाइटी से जुड़कर मां प्रौढ़ शिक्षा के लिए काम करती थी। दूसरे के घरों में काम भी करती थी।

घनश्याम की हरकतों से डरते हैं पड़ोसी
शीला के सबसे बड़े बेटे रामबाबू, दिनेश, बहादुर मजदूरी करते हैं। वहीं, छोटा घनश्याम मां के साथ ही अलग रहता था। परिजनों के मुताबिक, घनश्याम की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। छह महीने पहले उसे मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोगों ने पुलिस को बताया कि घनश्याम की हरकतों की वजह से कोई उससे बातचीत नहीं करता था। लोग डरते थे कि कब वह हमला न कर दे। घटना के दौरान भी वह आधे कपड़ों में था।

अपने ही बन रहे है कातिल

पांच साल में अपने ही अपनों की जान के दुश्मन बन गए। खून के रिश्तों का खून किया। 50 से अधिक वारदात में अपने ही कातिल निकले। तीन दिन पहले ही बड़ागांव थाना क्षेत्र में दामाद पर ससुर की जान लेने का आरोप लगा। जमीन संबंधी तो कोई रंजिश, प्रेम संबंध तो किसी ने रुपये के लेनदेन को लेकर सांसों की डाेर ही तोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed