{"_id":"69b8f362a882fd6b00010293","slug":"allegations-of-consuming-non-vegetarian-food-during-iftar-on-boat-in-ganga-police-investigation-in-varanasi-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा भारी, पुलिस ने 14 युवकों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा भारी, पुलिस ने 14 युवकों को हिरासत में लिया
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। इफ्तारी में चिकन बिरयानी खाने और अवशेष गंगा में फेंकने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है।
गंगा में नाव पर इफ्तारी में नॉनवेज खाने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी कर चिकन बिरयानी खाने और अवशेष गंगा में फेंकने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में 14 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
Trending Videos
भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने तहरीर में आरोप लगाया था कि मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने गंगा में नाव पर बैठकर इफ्तार के दौरान बिरयानी खाई और बचा हुआ हिस्सा गंगा में फेंक दिया। इस कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहरीर के साथ घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया गया है। उनका आरोप है कि इस घटना से आम जनमानस में आक्रोश है। ये जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत करने की मंशा से किया गया।
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में ट्रैफिक जाम: एक घंटे तक चौक रहा चोक, गलियों में घुटन; भीड़ को नियंत्रित करने में हांफ गई पुलिस
इसके अलावा उक्त नाव चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और लाइसेंस को निरस्त किया गया। भविष्य में घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में 14 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन