सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Placement Four out of top 5 female student and received four times more job offers in varanasi

बीएचयू में प्लेसमेंट: टॉप 5 में चार छात्राएं, ऑफर भी चार गुना ज्यादा; दो विभागों से 22 का हुआ चयन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Feb 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट में टॉप 5 में चार छात्राएं ही रहीं। सभी का पैकेज एक समान 11.89 लाख रुपये का रहा। बीएचयू की ओर से जारी न्यूजलेटर में तीन महीने के आंकड़ों को जोड़ा गया है।  

BHU Placement Four out of top 5 female student and received four times more job offers in varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीएचयू में 22 छात्र और छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। बीएचयू के विज्ञान संस्थान की ओर से 13वें इंस्टीट्यूट बुलेटिन के मुताबिक पैकेज के मामले में शीर्ष पांच में चार छात्राएं ही हैं और चारों का पैकेज एक समान 11.89 लाख रुपये का रहा। इनमें सांख्यिकी विभाग की परास्नातक की छात्रा जया भारद्वाज, परिणीता और सलोनी कुमार सिंह को एसेंचर कंपनी की ओर से ऑफर दिया गया है। 

Trending Videos


बीएचयू की ओर से जारी इस न्यूजलेटर में तीन महीने के आंकड़ों को जोड़ा गया है। इससे पहले अक्तूबर में जारी न्यूजलेटर में छह विद्यार्थियों को ऑफर मिले थे, लेकिन अधिकतम पैकेज सात लाख रुपये तक गया था। इस बार उससे करीब दो गुना ज्यादा पैकेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पहले पांच छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था, जबकि इस बार उससे चार गुना से भी ज्यादा विद्यार्थियों को ऑफर मिले हैं। इससे बीएचयू प्रशासन उत्साहित है। प्रशासन का कहना है कि प्लेसमेंट और सालाना वेतन पैकेज बढ़ रहा है। इसका सीधा फायदा विद्यार्थियों को मिलेगा। छात्राओं के सेलेक्शन से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। 

ईवाई ने दिया 9.19 लाख का ऑफर

प्लेसमेंट में चौथा ऑफर डीएसटी सीएमएस (डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर फॉर मैथमेटिकल साइंसेज) इकाई की अदिति गनेरीवाला को मिला। पांचवें स्थान पर सांख्यिकी से ही अमन कुमार को 9.19 लाख रुपये का पैकेज ईवाई कंपनी की ओर से दिया गया है। सांख्यिकी से रौनक डे और स्निग्धा साहा, डीएसटी से सिखता रक्षित, सुजील एस और वानी शर्मा को भी ईवाई कंपनी की ओर से ही 9.19 लाख रुपये का पैकेज दिया गया है। इसके अलावा बाकी सभी 12 छात्र और छात्राओं को 8.25 लाख रुपये का पैकेज मिला। इन्हें जेंपेक्ट कंपनी की ओर से ये ऑफर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: जंगल में मिला महिला का शव, परिवार में मची चीख-पुकार; विंध्य विश्वविद्यालय में करती थी मजदूरी

इनको मिले ऑफर
आवित्या तेजस्वी, मारीख्शा मिस्त्री, सुरज चक्रवर्ती, सैराज नंदकुमार पाटिल, देव प्रिया कुंडु, पुश्कर जितेंद्र पाटिल, शाश्वत आनंद, अंजली गुप्ता, महेश्वरम साधना, सौरभ त्रिपाठी, सुतंका दास और राधे श्याम शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed