सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal allegations of molesting female students police force arrived at school in varanasi

Varanasi News: छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक को बनाया बंधक; तीन थानों की पुलिस फोर्स पहुंची

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Feb 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट करते हुए ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। तीन छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

Principal allegations of molesting female students police force arrived at school in varanasi
मौके पर लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में पिसौर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। आरोप लगाते हुए नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को विद्यालय पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। 

Trending Videos




लोगों ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय के अंदर बंधक बना लिया। घटना की जानकारी होते ही डीसीपी वरुणा जोन, एसीपी रोहनिया, एसीपी कैंट समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन




नाराज लोगों को समझाते हुए मामले को शांत कराया। इस दौरान लोग आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। आरोप है कि तीन छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापक ने छेड़खानी की। 



घटना शनिवार की बताई जा रही है। कल रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था। सोमवार की सुबह से क्षेत्र के नागरिक स्कूल के प्रधानाध्यापक का इंतजार कर रहे थे। स्कूल के प्रधानाध्यापक को आते ही सुबह 9 बजे के करीब मारपीट करते हुए उनको बंधक बना लिया और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed