सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NH 31 hit by 30-kilometer-long traffic jam for nine hour in Varanasi

UP News: नौ घंटे तक 30 किलोमीटर लंबे जाम की चपेट में रहा एनएच 31, रात भर सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 09 Feb 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बलिया जिले में एनएच 31 नौ घंटे तक 30 किलोमीटर लंबे जाम की चपेट में रहा। इस दौरान सड़कों पर छोटे- बड़े वाहन रात भर रेंगते रहे। शादी समारोह से रात में लौट रहे बराती भी जाम में फंसे रहे।
 

NH 31 hit by 30-kilometer-long traffic jam for nine hour in Varanasi
ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एनएच 31 स्थित भरौली गोलंबर पर नौ घंटे तक 30 किलोमीटर जाम लगा रहा। बक्सर में एनएच 922 पर 20 किलोमीटर तथा बक्सर रेलवे स्टेशन मार्ग भी जाम की चपेट में रहा। रात भर छोटे बड़े- वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। बक्सर ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट गई। शादी समारोह से रात में लौट रहे बराती भी जाम में फंसे रहे।

Trending Videos


प्रतिबंधित ट्रकों की वजह से बढ़ता गया जाम
रविवार की रात 11 बजे से भरौली गोलंबर पर जाम लगना शुरू हुआ और 12 बजे तक भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर पखनपुरा तक 25 किलोमीटर तक जाम पहुंच गया। भरौली गोलंबर से बलिया मार्ग पर सोहांव के आगे तक पांच किलोमीटर तक जाम पहुंच गया। इस मार्ग पर लाल बालू लदी ट्रकें प्रतिबंधित हैं, लेकिन वह भी इस जाम का बड़ा कारण बने रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी रात जाम में फंसे रहे लोग
रविवार की रात 11 बजे से लगा जाम सोमवार सुबह आठ बजे से हटना शुरू हुआ। भीषण जाम से बक्सर भी बुरी तरह प्रभावित रहा। बक्सर सारीमपुर निवासी वसीम खान ने बताया कि जीप पर सवारी बैठाकर बक्सर रेलवे स्टेशन से रात को 12 बजे चला। ज्योत चौक से ही जाम का सामना करना पड़ा। सोहांव के आगे तक जाम लगा था। सोहांव पहुंचने में चार घंटे लग गए, जबकि 20 मिनट में पहुंच जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, प्रधानाध्यापक को बनाया बंधक; तीन थानों की पुलिस फोर्स पहुंची

शादी समारोह से लौट रहे लोग भी जाम में फंसे

बैरिया गांव निवासी अंजनी कुमार ने बताया कि बिहार के बक्सर जिले के सेमरी में एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से गया था। वापस लौटते समय बक्सर पटना एनएच 922 पर भीषण जाम था। एनएच 31 पर भी सोहांव ब्लाक मुख्यालय के आगे तक जाम था। पांच घंटे तक जाम में फंसा रहा। ट्रक चालक अशोक यादव ने बताया कि बालू लेकर देवरिया जाना था। भोजपुर से उजियार पहुंचने में तीन घंटे लग गए। 

भरौली गोलंबर से गाजीपुर जाने वाले यात्रियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते भरौली स्टैंड में यात्री बसें नदारद थी। अधिकांश वाहनों को ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस वे से जाना पड़ा। बक्सर, बलिया, गाजीपुर आने जाने वाले यात्रियों को घंटों जाम में बिताना पड़ा। 

यात्रियों की छूट गईं ट्रेनें
कई यात्रियों की बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूट गई। ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। इस संबंध में नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बक्सर में उत्पाद विभाग द्वारा वाहनों में शराब सघन चेकिंग काफी देर करने के कारण जाम लग रहा है। इस पर बक्सर प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed