सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP appointed Ram Sakal Patel and Kashinath Singh as new District Presidents for Varanasi and Chandauli

UP: राम सकल पटेल बने वाराणसी के नए भाजपा जिलाध्यक्ष, चंदौली में काशीनाथ सिंह पर बीजेपी ने जताया भरोसा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 29 May 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: भाजपा ने वाराणसी में राम सकल पटेल और चंदौली में काशीनाथ सिंह पर भरोसा जताया। दोनों को भाजपा ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। 

BJP appointed Ram Sakal Patel and Kashinath Singh as new District Presidents for Varanasi and Chandauli
राम सकल पटेल और काशीनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा ने बृहस्पतिवार को कई भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा की। ओबीसी समाज से आने वाले राम सकल पटेल को वाराणसी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चंदौली में भाजपा ने काशीनाथ सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा चंदौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।


 
दो दशक में सेवापुरी ने भाजपा को दिया चौथा जिलाध्यक्ष
भाजपा को सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र ने बृहस्पतिवार को चौथा जिलाध्यक्ष दिया है। इससे पहले भी यहां से करीब दो दशक में तीन जिलाध्यक्ष चुने जा चुके हैं। पहले सेवापुरी विधानसभा गंगापुर विधानसभा हुआ करती थी। तब यहां के त्रिवेणी नाथ पांडेय कई वर्षों तक पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। उनके बाद प्रतापपुर निवासी और गंगापुर के पूर्व विधायक बचनू राम पटेल ने भी पार्टी के जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। इसके बाद अन्य क्षेत्रों से जिलाध्यक्ष बनाए गए, लेकिन फिर एक बार गौर, मिर्जामुराद निवासी आजाद सिंह गौतम ने भी जिलाध्यक्ष पद का दायित्व निभाया। अब सेवापुरी विधानसभा के मेहंदीगंज गांव निवासी राम सकल पटेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बधाई देने वालों में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी, सह-प्रभारी संतोष सोलापुरकर, जगदीश त्रिपाठी, गौरव राठी, नवीन कपूर, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम और सुरेश सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

भाजपा ने काशीनाथ सिंह पर फिर जताया भरोसा, दोबारा बने चंदौली के जिलाध्यक्ष

भाजपा ने एक बार फिर काशीनाथ सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा चंदौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी सूची में की गई। काशीनाथ सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि दायित्वों का वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनपद में संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखा जाएगा। उन्होंने भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी जताया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह बूथ स्तर के कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष तक पहुंचने का उनका सफर संगठन में लंबे संघर्ष, और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ का उदाहरण माना जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed