UP News: बेहोश होने तक युवक को पीटा, मरा समझकर छोड़ा; पहचान छिपाने के लिए कपड़े उतारे; तीन आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने अधमरा मिले युवक के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि युवक की पिटाई करके उसके कपड़े उतारकर फेंक दिए थे और उसे मृत समझकर छोड़ दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे मृत समझकर छोड़ देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया और उसकी पहचान छिपाने के लिए कपड़े उतारकर फेंक दिए। घटना 7 जून की रात को हुई थी, जिसके बाद युवक अचेत अवस्था में मिला था।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, 8 जून को चौकिया गांव निवासी सुशीला देवी ने अपने पुत्र के लापता होने की तहरीर दी थी। अगले दिन सुबह युवक गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास खड़ंजा मार्ग किनारे अचेत मिला। उसके सिर, चेहरे और गले पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस मामले में थाना पवई पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल तीन युवकों की पहचान की। सोमवार सुबह निरीक्षक अपराध शंभूनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हर्ष सिंह निवासी लारपुर गौहर, पवई, ओम सिंह निवासी अर्गूपुर कला, शाहगंज जौनपुर और सक्षम सिंह निवासी छबवा, शाहगंज जौनपुर शामिल हैं।
अपराध निरीक्षक शंभू नाथ यादव ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात वे मोटरसाइकिल से जा रहे थे। चौकिया गांव के पास एक युवक नशे की हालत में सड़क के बीच खड़ा था। हॉर्न देने के बावजूद वह रास्ते से नहीं हटा, जिससे विवाद बढ़ गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर युवक की लात-घूंसों, जूतों और चप्पलों से जमकर पिटाई की। पिटाई इतनी भीषण थी कि युवक बेहोश हो गया।
इसे भी पढ़ें; चंदौली में रिश्तों कलंकित: घर में अकेली युवती से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मारपीट के बाद युवक बेहोश हो गया, जिसे आरोपियों ने मृत समझ लिया। पहचान छिपाने के लिए उन्होंने उसके कपड़े उतारकर साथ ले लिए। बाद में उन कपड़ों को रास्ते में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना से संबंधित पैंट, जूते और बेल्ट बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना पवई में दर्ज प्राथमिकी में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।