सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Trailer truck rams into roadways bus three female passengers injured in azamgarh

आजमगढ़ में सड़क हादसा: ट्रेलर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, तीन महिला यात्री घायल; मची अफरातफरी

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 15 Jun 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में ट्रेलर की टक्कर से बस यात्री हादसे का शिकार हो गए। भीषण टक्कर में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

Trailer truck rams into roadways bus three female passengers injured in azamgarh
घायल महिलाओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में रविवार की देर रात सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर देवगांव बाजार के पास एक ट्रेलर ने सरकारी रोडवेज बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी। 



स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। सभी घायल यात्रियों को उपचार के लिए संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में पिपरी, बूढ़नपुर निवासी सरिता (50), शीला (60) और आशा (65) शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों की मदद करना शुरू कर दिया। पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही प्राथमिक बचाव कार्य शुरू हो चुका था। 

हादसे में घायल हुए यात्रियों को तत्काल संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। इनमें पिपरी, बूढ़नपुर की सरिता, शीला और आशा शामिल हैं। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि इस घटना में  तीन महिलाओं को हल्की फुल्की चोटें आईं है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed