सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves broke shutter lock to enter house and locked the women inside room in azamgarh

Azamgarh News: शटर का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, महिलाओं को किया कमरे में बंद; लाखों के गहने लेकर भागे

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 15 Jun 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

Thieves broke shutter lock to enter house and locked the women inside room in azamgarh
बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा रायपुर गांव में रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर में घुसकर महिलाओं को कमरों में बंद कर दिया और सोने-चांदी के आभूषणों से भरे तीन बक्से तथा एक सूटकेस लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।



मंगरावा रायपुर निवासी अभिषेक के घर में रविवार देर रात अज्ञात चोर शटर के रास्ते भीतर घुस आए। चोरों ने सबसे पहले दो कमरों में सो रही महिलाओं के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोर दूसरे कमरे में पहुंचे। वहां रखे तीन बक्से और एक सूटकेस उठा ले गए। इन बक्सों और सूटकेस में घर की महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली, तब उन्हें चोरी की घटना का पता चला। घर का सामान गायब देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल गंभीरपुर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, चालक समेत दो की हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन


सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने चोरी से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पीड़ित अभिषेक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गंभीरपुर थाने में लिखित तहरीर दी है।

इस संबंध में गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चोरों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed