{"_id":"699d7cf57c9bb1719e0e6b91","slug":"congress-leader-ajay-rai-arrives-to-meet-shankaracharya-swami-avimukteshwarananda-in-varanasi-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अजय राय, शकराचार्य बोले- शिकायतकर्ता और अधिकारी पहले से मिले हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अजय राय, शकराचार्य बोले- शिकायतकर्ता और अधिकारी पहले से मिले हैं
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने कांग्रेस नेता अजय राय उनके मठ पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बातचीत की। वहीं शंकराचार्य ने कहा कि जांच करने वाले अधिकारी और शिकायतकर्ता पहले से मिले हुए हैं।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता अजय राय
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले में केदार घाट पर स्थित विद्या मठ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मिलने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को पहुंचे। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमारे पास एक तस्वीर आई है, जिसमें शिकायतकर्ता और जांच करने वाले अधिकारी एक साथ केक काट रहे हैं और उत्सव मना रहे हैं।
Trending Videos
कहा कि तस्वीर को लेकर लोगों का कहना है कि शिकायतकर्ता और जांच करने वाले अधिकारी पहले से मिले हैं। ऐसे में ये गठजोड़ कैसे न्याय होने देगा। इसलिए इनसे न्याय की उम्मीद नहीं है, ऐसा लोग कह रहे हैं। कानून का दुरुपयोग हो रहा है। झूठ की उम्र ज्यादा नहीं होती है। एक न एक दिन झूठ का खुलासा होगा ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; अपराध की बगिया: बीएचयू में छह साल में 30 संगीन अपराध, छात्र की हत्या, प्रोफेसर पर हमला; सामूहित दुष्कर्म
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के मठ पहुंचने के सवाल पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे काफी समय से मठ से जुड़े हुए हैं। जब गंगा जी का आंदोलन हमने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किया था, तब भी अजय राय पार्टी में रहते हुए भी हमारे आंदोलन के साथ थे। वे प्रयागराज में भी मिलने गए थे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार सुनियोजित साजिश के तहत शंकराचार्य को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। शंकराचार्य का अपमान पूरे सनातन धर्म का अपमान है। हम काशीवासी उनके साथ डटकर खड़े हैं। उनका अपमान हम सब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर प्रयागराज माघ मेले में यौन शोषण के आरोप में वहां की पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच श्री विद्या मठ पर शंकराचार्य से मुलाकात करने के लिए कई दिग्गज पहुंच रहे हैं। वहीं शंकराचार्य के गिरफ्तारी की चर्चा भी हो रही।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर प्रयागराज माघ मेले में यौन शोषण के आरोप में वहां की पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। इसी बीच श्री विद्या मठ पर शंकराचार्य से मुलाकात करने के लिए कई दिग्गज पहुंच रहे हैं। वहीं शंकराचार्य के गिरफ्तारी की चर्चा भी हो रही।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
