सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahjahanpur man makes big claim in Avimukteshwarananda case

शाहजहांपुर के शख्स का बड़ा दावा: 'आशुतोष पांडेय ने कहा- अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगा दो, अच्छा रुपया देंगे'

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे कथित यौन शोषण के मामले में नया मोड़ आ गया है। शाहजहांपुर के एक शख्स ने दावा किया है कि आशुतोष पांडेय ने उससे अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने का बात कही थी। कहा था कि अगर वह ऐसा करता है तो उसे अच्छा रुपया देगा। 

Shahjahanpur man makes big claim in Avimukteshwarananda case
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के कथित यौन शोषण के आरोप के मामले में शाहजहांपुर के एक व्यक्ति ने नया खुलासा किया है। उसका दावा है कि आशुतोष पांडेय ने अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने के लिए उससे संपर्क साधा था। उसने बताया कि तीन अंजान लोगों ने आशुतोष से फोन पर बात कराई थी। जिसमें अच्छा रुपया मिलने व कहीं सेटल हो जाने की बात कही थी।
Trending Videos

शाहजहांपुर शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति के अनुसार, 18 फरवरी की शाम को सुभाषनगर रिंग रोड पर तीन अंजान लोगों ने पिता का नाम लेकर बातचीत शुरू की थी। फिर एक काम करने के बदले अच्छे-खासे रुपये देने का लालच दिया। पीड़ित के अनुसार, उसने काम पूछा तो एक व्यक्ति ने कॉल कर आशुतोष पांडेय से बातचीत कराई। आशुतोष ने पीड़ित के पिता का नाम लेते हुए उनके निधन पर नहीं आ पाने पर दुख जताया था। इसके बाद कहा कि दंडी बाबा बहुत परेशान कर रहा है। बच्ची ले जाकर अविमुक्तेश्वरानंद पर काशी या बद्रीनाथ आश्रम में जाने के दौरान आरोप लगाए। इसके बदले में इतना रुपया मिलेगा, जिससे वह दूसरी जगह आराम से रहने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बनारस जाकर अविमुक्तेश्वरानंद को दी जानकारी 
पीड़ित ने रुपयों के खातिर ऐसा करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आशुतोष पांडेय ने दूसरा विकल्प खुला होने की बात कहते हुए फोन काट दिया। इस बीच पीड़ित व्यक्ति की जानकारी में आया कि अविमुक्तेश्वरानंद पर इसी तरह का केस दर्ज कराया गया है तो उसने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से संपर्क साधा। इसके बाद परिवार के साथ बनारस जाकर पूरी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed