सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Colors will be sprayed from cylinders and electronic guns will also be used markets are decked out for Holi

Shahjahanpur: सिलिंडर से होगी रंगों की बौछार, इलेक्ट्रॉनिक गन भी करेगी सराबोर; होली के लिए सजे बाजार

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Feb 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहजहांपुर के बाजार में होली की रौनक छाने लगी है। रंग-बिरंगी पिचकारियों, रंग, अबीर-गुलाल से दुकानें सज गई हैं। खरीदारी का दौर भी शुरू हो गया है। 

Colors will be sprayed from cylinders and electronic guns will also be used markets are decked out for Holi
दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहजहांपुर में होली के नजदीक आते के साथ ही रंग-बिरंगी पिचकारियों की दुकानें सजने लगी हैं। व्यापारियों ने बड़ों के लिए गुलाल सिलिंडर और इलेक्ट्रानिक गन मंगाई है तो बच्चों को कार्टून पिचकारी के साथ ही गदा, हथौड़ा वाली पिचकारी आकर्षित कर रही हैं। पिचकारी की खरीदारी का दौर भी शुरू हो गया है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदार शहर से थोक में पिचकारियां लेने आ रहे हैं।

Trending Videos


त्योहार पर कई तरह की पिचकारियों ने बाजार में दस्तक दी है। लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित गुलाल सिलिंडर कर रहा है। इसे एक बार नॉक करने के बाद रंग-बिरंगा गुलाल सभी को सराबोर कर देगा। इसमें दो से लेकर पांच किलो गुलाल तक भरा जा सकता है। साथ ही कंपनी से दोबारा रिफिल भी करा सकते हैं। व्यापारियों के अनुसार, साढ़े सात सौ रुपये के सिलिंडर में दो किलो व दो हजार वाले सिलिंडर में पांच किलो गुलाल आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इलेक्ट्रानिक गन का भी काफी क्रेज है। इसकी कीमत 250 रुपये से 1500 सौ तक है। इसका बटन दबाने के साथ ही रंग निकलेगा। यह भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी तरह त्रिशूल, गदा, हथौड़ा, तलवार और डमरू पिचकारी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। ये सौ रुपये से लेकर दो सौ रुपये तक उपलब्ध है। इसी तरह खिलौनों वाली पिचकारी भी बिक रही है। टू-इन-वन कलर, रंगीन गिलास और विभिन्न प्रकार के मास्क की बिक्री भी शुरू हो गई है।

स्वदेशी से रंगीन होगा पर्व
इस बार स्वदेशी पिचकारी ही बाजार में छाई। चीनी उत्पाद नजर नहीं आ रहे हैं। होली के त्योहार पर अभी कुछ दुकानें ही बाजार में लगी हैं। जल्द ही सदर बाजार, बहादुरगंज, जलालगर बजरिया, स्टेशन रोड, चौक आदि में दुकानें की भरमार होगी।

व्यापारी अमन गुप्ता ने बताया कि बड़ों में तो गुलाल सिलिंडर और इलेक्ट्रानिक गन की सबसे ज्यादा मांग है। बच्चों के लिए विभिन्न तरह की पिचकारी बाजार में आई हैं। कम से लेकर ज्यादा कीमत तक की पिचकारी उपलब्ध है। व्यापारी शिवम गुप्ता ने बताया कि होली के लिए कई तरह की पिचकारी आई है। बच्चे कार्टून, गदा और त्रिशूल आदि वाली पिचकारी को पसंद कर रहे हैं। बड़ों के लिए टैंक आदि आए हैं। खरीदारी का दौर भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed