{"_id":"699d7095a53e26f7270e0aa6","slug":"video-girl-students-visited-the-womens-police-station-in-shahjahanpur-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"दोस्त पुलिस: शाहजहांपुर में छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, हेल्पलाइन की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त पुलिस: शाहजहांपुर में छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को महिला थाने का भ्रमण किया। छात्राओं ने एफआईआर दर्ज कराने का तरीका जाना। उन्हें पुलिस के कामकाज के बारे में बताया गया। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे कार्यक्रम अधिकारी ऋतु शर्मा और डॉ.रानू दुबे के नेतृत्व में छात्राएं महिला थाने में पहुंचीं। छात्राओं को थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया कि राह चलते कोई गलत हरकत करे तो तुरंत ही डायल-112 पर कॉल करें। पुलिस सात से दस मिनट के अंदर तुरंत मदद करने के लिए पहुंचेगी। इसके बाद हेल्पडेस्क पर छात्राएं पहुंचीं। छात्राओं को बताया गया कि वादी से यहीं पर प्रार्थना पत्र लिया जाता है। फिर ड्यूटी अधिकारी के कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं ने कार्यालय में एफआईआर दर्ज होने के बारे में पूछा। थाना प्रभारी ने बताया कि वादी व प्रतिवादी पक्ष को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया जाता है। दोनों पक्षों में बात नहीं बनने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाती है। थाना प्रभारी ने छात्राओं से पूछा कि इससे पहले कभी थाने में आईं। सभी छात्राओं ने जवाब दिया कि पहली बार यहां आए हैं। इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिसकर्मी भी समाज का ही अंग हैं। ये आपके दोस्त हैं। जरूरत पड़ने पर मदद करने के लिए पुलिस को ही बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि छात्राएं जरूरत पर तत्काल पुलिस की मदद लें। इस दौरान करीब 25 छात्राएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।