सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   B.Sc. student arrested for appearing in Intermediate exam in place of friend

Shahjahanpur News: दोस्त के स्थान पर इंटर की परीक्षा देने पहुंचा बीएससी का छात्र दबोचा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
B.Sc. student arrested for appearing in Intermediate exam in place of friend
विज्ञापन
शाहजहांपुर / कलान । यूपी बोर्ड की परीक्षा में कलान के सथरा धर्मपुर स्थित श्रीगोकरन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत छात्र के स्थान पर फर्रुखाबाद का युवक परीक्षा देते पकड़ा गया। उसके पास से एडिट फर्जी आधार कार्ड बरामद हुआ है। मामले में केंद्र व्यवस्थापक लोकेश मिश्रा ने कलान थाने में तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos


आरडीएस इंटर कॉलेज नौगवां मुबारकपुर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र श्रीगोकरन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में बनाया गया था। सोमवार दोपहर दूसरी पाली में जीव विज्ञान की परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा में पंजीकृत छात्र दिव्यांश सिंह के प्रवेशपत्र व फर्जी आधार कार्ड के जरिये फर्रुखाबाद जिले के थाना अमृतपुर के हरसिंगपुर के गांव विजपुरिया का अनुज राजपूत शामिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कक्ष संख्या आठ में तेजी से प्रश्नों को हल कर रहा था। केंद्र व्यवस्थापक लोकेश मिश्रा निरीक्षण करने के लिए निकले तो 25 वर्षीय युवक को देखकर संदेह हुआ। उन्होंने छात्र का प्रवेशपत्र देखा तो उसमें दिव्यांश सिंह का फोटो लगा था। आधार कार्ड में दिव्यांश की सारी डिटेल के साथ फोटो परीक्षा देने वाले का चस्पा था।
फर्जीवाड़ा सामने आने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रामकुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक देवकीनंदन, कक्ष निरीक्षक संतोष कुमार ने उसे पकड़ लिया और थाने लेकर आए। थाने में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बीएससी का छात्र है और अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया था। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि मामले में केंद्र व्यवस्थापक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पूरे मामले की जानकारी परिषद भी भेजी गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
--
तलाशी लेने वाले शिक्षकों की लापरवाही आई सामने...सीसी कैमरों से खुलेंगे राज



शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में फर्जी छात्र के पकड़े जाने के मामले में केंद्र के शिक्षकाें की लापरवाही सामने आई है। शिक्षकों ने तलाशी लेने के दौरान आधार कार्ड जांचा, पर प्रवेशपत्र नहीं देखा। हालांकि, पूरी स्थिति जानने के लिए केंद्र के सीसी कैमरे खंगाले जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की ड्यूटी के बावजूद आरोपी फर्जी आधार कार्ड के जरिये परीक्षा कक्ष तक पहुंच गया और प्रश्नपत्र हल करने लगा। अधिकारियों के अनुसार, तलाशी लेने वाली टीम भी डिबार हो सकती है। वहीं डीआईओएस स्तर से भी पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। आरोपी के पेशेवर सॉल्वर होने की जांच भी होगी। आरोपी व छात्र के दोस्त होने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। फर्जी छात्र के पकड़े जाने के बाद डीआईओएस के निर्देश पर सचल दल नंबर पांच के प्रभारी ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ केंद्र पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed