फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Contract worker dies of electrocution JE suspended police FIR against five in Varanasi

करंट से संविदाकर्मी की मौत: बिना शटडाउन काम का दबाव, जेई निलंबित; बिजली विभाग के पांच अधिकारियों पर एफआईआर

Sat, 18 Jul 2026 10:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 18 Jul 2026 10:27 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में संविदाकर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद जेई को निलंबित किया गया। वहीं पांच अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Contract worker dies of electrocution JE suspended police FIR against five in Varanasi
संविदाकर्मी शिव प्रकाश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में तेलियाबाग चौराहे पर बिजली के खंभे के पास पेड़ की छंटाई के दौरान करंट लगने से संविदाकर्मी शिव प्रकाश यादव (28) की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता (जेई), लाइनमैन समेत पांच लोगों के खिलाफ लापरवाही या गैर-जिम्मेदाराना हरकत से मृत्यु के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, बिजली निगम की ओर से संबंधित जेई को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मृतक शिव प्रकाश चंदौली के कटरिया गांव का निवासी था। बड़े भाई एवं शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश ने तहरीर में बताया कि शनिवार को दोपहर करीब 12:10 बजे चौकाघाट स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत तेलियाबाग फीडर की बिजली लाइन के पास पेड़ की छंटाई का कार्य चल रहा था। 

विज्ञापन

Contract worker dies of electrocution JE suspended police FIR against five in Varanasi
संविदाकर्मी की मौत के बाद छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि उस समय बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। तहरीर के अनुसार, जेई वीरेंद्र कुमार ने बिना शटडाउन लिए शिव प्रकाश पर पोल पर चढ़कर काम करने का दबाव बनाया। पेड़ की छंटाई के दौरान लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से वह नीचे गिर पड़ा।मौके पर मौजूद कर्मी उसे तत्काल कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है मामला
प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर संबंधित जेई को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -विनीत मौर्या, अधीक्षण अभियंता प्रथम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed