फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman into labor on bus other women helped her off onto road and ensured safe delivery in Varanasi

वाराणसी में सड़क पर गूंजी किलकारी: बस में प्रसव पीड़ा होने पर स्टाफ ने उतारा, महिलाओं ने कराया सुरक्षित प्रसव

Sat, 18 Jul 2026 10:12 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 18 Jul 2026 10:12 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सड़क पर किलकारी गूंजी। शनिवार को बस में सवार बनवासी महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर स्टाफ द्वारा सड़क पर उतारा गया। इस दौरान महिलाओं ने सुरक्षित प्रसव कराया। 

विज्ञापन
woman into labor on bus other women helped her off onto road and ensured safe delivery in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिरईगांव ब्लॉक कार्यालय के सामने शनिवार शाम बनवासी महिला की सड़क पर डिलीवरी का मामला सामने आया है। संदहां गांव निवासी सुरेश बनवासी 8 महीने की गर्भवती पुत्री अंजू को मायके ला रहे थे। अंजू की शादी गाजीपुर के जखनियां निवासी काजू बनवासी से हुई है। गर्भावस्था के अंतिम महीनों में बेहतर देखभाल के लिए पिता उसे एक सवारी बस में बैठाकर घर ला रहे थे। शाम 7 बजे बस चिरईगांव ब्लॉक कार्यालय के सामने पहुंची, अंजू को अचानक पेट में तेज दर्द के साथ प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) शुरू हो गई। 

विज्ञापन


आपातकालीन स्थिति में संवेदनशीलता दिखाने के बजाय, बस के स्टाफ ने गाड़ी रोक दी और गर्भवती को सड़क पर उतार दिया। बस से उतारने पर महिला की हालत और बिगड़ गई और उसे प्रसव होने लगा। महिलाओं ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। कपड़े की आड़ (परदा) बनाकर सड़क किनारे ही अंजू का सुरक्षित प्रसव कराया, जहां उसने एक नवजात पुत्र को जन्म दिया। 

विज्ञापन

राहगीर ने घटना की जानकारी पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर मौजूद स्टाफ नर्स रीता देवी को दी। स्वास्थ्य टीम ने जच्चा-बच्चा को सुरक्षित प्रसव कक्ष में पहुंचाया, जहां दोनों को प्राथमिक उपचार और चिकित्सा सहायता दी गई। दोनों को वार्ड में भर्ती कर उच्च चिकित्साधिकारी को सूचना दी गई। बच्चे की हालत गंभीर होने पर मां और नवजात को कबीरचौरा महिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। 

इसे भी पढ़ें; UP: डिप्टी सीएम ने महिला के सामने जोड़े हाथ, मरीज की बदलवाई चादर; बोले- सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी

पीएचसी पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एकता बुंदेला ने बताया कि बच्चा प्री मैच्योर है और उसका वजन 1950 ग्राम है, जबकि सामान्य बच्चे का वजन 2.5 किग्रा से कम नहीं होना चाहिए। उसे दूध पीने में दिक्क्त हो रही थी और एसएनसीयू की आवश्यकता थी। मां के शरीर में ब्लड की कमी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed