{"_id":"678a77f672cfc00c1101e509","slug":"cricketer-rinku-singh-and-mp-priya-saroj-wedding-gossip-special-story-2025-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rinku Singh Engagement: कौन हैं प्रिया सरोज? जिनके साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह लेंगे सात फेरे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rinku Singh Engagement: कौन हैं प्रिया सरोज? जिनके साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह लेंगे सात फेरे!
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 17 Jan 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Cricketer Rinku Singh : क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद प्रिया सरोज के सगाई की चर्चा गुरुवार को जोरों पर रही। इस बीच पिता तूफानी सरोज ने कहा की सगाई नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने रिश्ते की बातचीत की बात को स्वीकार किया।

सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद प्रिया सरोज की क्रिकेटर रिंकू सिंह से शुक्रवार को सगाई की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि पिता केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज ने सगाई इंकार किया है। उन्होंने कहा कि रिंकू के पिता ने शादी के लिए अलीगढ़ में बातचीत के लिए बुलाया था, जहां चाय पर उनसे सार्थक बातचीत हुई है।

Trending Videos
पहले ही प्रयास में प्रिया सरोज ने तय किया संसद तक का सफर
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से 2024 में सपा के टिकट पर प्रिया सरोज चुनकर संसद पहुंचीं। पिता तूफानी सरोज वर्तमान में केराकत सुरक्षित सीट से सपा विधायक हैं। साथ ही सैदपुर व मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व में तीन बार सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिया सरोज के पिता ने कही ये बात
बृहस्पतिवार को न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया पर क्रिकेटर रिंकू सिंह से प्रिया सरोज की सगाई की खबरें तेजी से चलती रहीं। पिता तूफानी सरोज से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अभी किसी प्रकार की सगाई नहीं हुई है। यह जरूर स्वीकार किया कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंहपिछले दो-तीन माह से शादी की बातचीत के लिए उन्हें बुला रहे थे। जिस पर वह बृहस्पतिवार को अलीगढ़ गए थे, जहां पर उनके दामाद जज हैं। उन्हीं के घर चाय पर शादी को लेकर सार्थक बातचीत हुई है।
बताया कि रिंकू सिंह को प्रदेश सरकार की तरफ से डिप्टी एसपी बनाए जाने की बात चल रही है। वह भारतीय टीम, आईसीसी के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में आईपीएल में कोलकाला नाइट राइडर्स से खेल रहे हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
बताया कि रिंकू सिंह को प्रदेश सरकार की तरफ से डिप्टी एसपी बनाए जाने की बात चल रही है। वह भारतीय टीम, आईसीसी के खिलाड़ी हैं। वर्तमान में आईपीएल में कोलकाला नाइट राइडर्स से खेल रहे हैं। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।