Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dispute over firecrackers escalates Highway blocked over injured person police from four stations deployed

पटाखे के विवाद ने पकड़ा तूल: घायल को लेकर हाईवे पर लगाया जाम, चार थानों की पुलिस तैनात; जमकर हुई पंचायत

Tue, 10 Nov 2026 09:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 10 Nov 2026 09:41 AM IST
सार

जिले के उमरिया गांव में दीपावली की रात पटाखा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में तीन लोग घायल हुए। सोमवार को युवक की पिटाई से आक्रोशित लोगों ने घायल को लेकर हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खुलवाया। तनाव के मद्देनजर चार थानों की फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
Dispute over firecrackers escalates Highway blocked over injured person police from four stations deployed
जाम के दाैरान पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली की रात पटाखा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन बड़ा बवाल बन गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सोमवार को दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई के बाद मामला और गरमा गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवक को साथ लेकर उमरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची चार थानों की पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


पड़री थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में दीपावली की रात पटाखा ऊपर फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दुबेपुर गांव निवासी भैयालाल पांडेय के पुत्र लक्ष्मण और रोहित घायल हो गए। आरोप है कि विवाद के दौरान उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने भड़के लोगों से की बातचीत

इसी बीच सोमवार को शाम करीब तीन बजे दूसरे पक्ष के सुभाष हरिजन का 25 वर्षीय पुत्र विकास गांव के समीप रसैना गांव गया था। आरोप है कि वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

विकास के घायल होने की सूचना मिलने पर उसके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। परिजन और ग्रामीण उसे साथ लेकर उमरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। इससे हाईवे की एक लेन पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पड़री पुलिस के साथ चुनार, अदलहाट और शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया।

करीब एक घंटे तक एक लेन पर यातायात बाधित रहने से राहगीरों को परेशानी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए उमरिया गांव में चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के अनुसार फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed