सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Electricity Consumers in Varanasi face difficulties due to power cut and tripping amidst scorching heat

Power Crisis: अधिकारी बोले- ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा जा रहा, एसी बंद कर दें; एक घंटे बाद चालू करिएगा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 27 Apr 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंदवा में 24 घंटे में 30 बार ट्रिपिंग हुई। भिखारीपुर से मेन सप्लाई बंद होने से दिक्कत हुई। 

Electricity Consumers in Varanasi face difficulties due to power cut and tripping amidst  scorching heat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी और अधिकारी ट्रांसफॉर्मर, तार सहित अन्य उपकरणों के सही तरीके से चलने की बात भले ही कर रहे हों, लेकिन हकीकत इससे अलग है। मंडुवाडीह इलाके में ट्रांसफॉर्मर के जलने के बाद उसे 12 घंटे में बदला गया, लेकिन व्यवस्था की हकीकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जेई ने उपभोक्ताओं से कहा कि ट्रांसफॉर्मर पर लोड ज्यादा जा रहा है, एसी बंद कर दें, 1 घंटे बाद चालू करिएगा।

Trending Videos


शहर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी रात में हो रही है। कहीं लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं तो कहीं ट्रांसफॉर्मर में खराबी, तार जलने की वजह से बिजली आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार आधी रात के बाद कैंट से मेन सप्लाई बाधित होने से लहरतारा, मंडुवाडीह, महमूरगंज, महेशपुर, भिटारी, बौलिया सहित आधे शहर में अंधेरा छा गया। रविवार भोर में करीब 4 बजे किसी तरह आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद से ट्रिपिंग की समस्या शुरू हो गई। रविवार रात करीब 8 बजे भिखारीपुर से मेन सप्लाई बंद होने से दयाल इन्क्लेव, गणेश बाग, मोतीझील आदि जगहों पर बिजली कटी रही। इसके अलावा गोकुलनगर, महमूरगंज और मोतीझील में भी बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारीपुरा, मंडुवाडीह थाने के पास शाम 6 बजे करीब 40 मिनट तक बिजली गुल रही। सबसे खराब स्थिति कंदवा इलाके की है। यहां रोमा गोल्फ अपार्टमेंट कंदवा और आसपास की कॉलोनियों में 24 घंटे (शनिवार रात 11 बजे से रविवार रात) के भीतर 30 बार ट्रिपिंग हुई। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इलेक्ट्रिक उपकरण भी पूरी क्षमता से नहीं चल सके।

अधिकारी बोले
तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से एसी, कूलर, पंखा आदि इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रयोग बढ़ गया है। ट्रांसफॉर्मर और तारों पर इस वजह से से लोड बढ़ जा रहा है। जिस जगह ट्रांसफॉर्मर में खराबी या तार जलने की सूचना मिल रही है, वहां संबंधित उपकेंद्र की टीम भेजकर ठीक करवाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि जरूरत के हिसाब से इलेक्ट्रिक उपकरणों का प्रयोग करें। -राकेश कुमार, मुख्य अभियंता, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed