रणनीति: काशी में पीएम के आगमन की तैयारी, महिला मोर्चा को 40 हजार महिलाओं को बरेका तक लाने की जिम्मेदारी
Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को काशी आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए बनारस रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर पर कार्यकर्ताओं की ओर से ढोल नगाड़े के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को बरेका स्थित मैदान में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें 40 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। महिलाओं को कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारी महिला मोर्चा को दी गई है। इसी सिलसिले में रविवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की।
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बनारस रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और विश्वनाथ मंदिर पर कार्यकर्ताओं की ओर से ढोल नगाड़े के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा की टीमें जिले व महानगर की सभी विधानसभाओं में घर-घर संपर्क कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की पूरी कमान मातृशक्ति के हाथों में होगी और हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा महिलाओं के समर्थन और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश के प्रदर्शन का बड़ा मंच बनेगा।
व्यवस्थाओं पर विशेष जोर, पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बैठक में सम्मेलन की सीटिंग, वाहन पार्किंग, पेयजल, मीडिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी टोली के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारियों का निर्वहन निर्धारित समय से एक घंटा पहले सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
ये मौजूद रहे
बैठक में राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, संतोष सोलापुरकर, निर्मला सिंह, अपराजिता सोनकर, पूजा दीक्षित आदि मौजूद रहीं। छात्राएं बनाएंगी मानव श्रृंखलाः आज विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर की 1000 से ज्यादा छात्राएं और महिला खिलाड़ी मानव श्रृंखला बनाएंगी।
पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने का प्रस्ताव पारित
संसद में नारी बंदन आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष की नकारात्मक भूमिका की काशी. की विदुषी महिलाओं ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसका करारा जवाब उन्हें देश की आधी आबादी देगी। ये बातें रविवार को महमूरगंज स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में विमर्श के दौरान महिला वक्ताओं ने कहीं। बैठक में महिलाओं ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में आह्वान किया कि आगामी 28 अप्रैल को बरेका के महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर पीएम मोदी के महिला आरक्षण को लेकर चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाएं।
बैठक में पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले ने कहा कि महिलाओं का विकास ही इस सरकार का उद्देश्य और अदिति मोहले, डॉ. माधवी तिवारी, प्रो. श्रद्धा सिंह, प्रो. उषा किरण सिंह, प्रो. सोमा लक्ष्य है। बैठक में प्रो रौता सिंह, प्रो. अलका सिंह, प्रो. रचना श्रीवास्तव, डॉ. इंदु सिंह, तिवारी, डॉ. रेवती माकलकर, डॉ. आकांक्षा सिंह आदि ने अपने विचार रखें।

कमेंट
कमेंट X