फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ex-serviceman burnt death hut fire cow dies after being trapped under debris tin shed collapsed

यूपी: झोपड़ी में पूर्व सैनिक की जिंदा जलकर मौत, मलबे में दबने से गाय ने भी तोड़ा दम; आग से गिर गया था टीनशेड

Mon, 05 Oct 2026 10:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 05 Oct 2026 10:41 AM IST
सार

बलिया में 65 वर्षीय पूर्व सैनिक की झोपड़ी में आग लगने से जलकर मौत हो गई। बताया गया कि आग लगने पर वह गाय को बचाने के लिए झोपड़ी में दौड़े थे। इसी दौरान आग से टीनशेड गिर गया और वह मलबे में दब गए। हादसे में गाय की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Ex-serviceman burnt death hut fire cow dies after being trapped under debris tin shed collapsed
पूर्व सैनिक ध्रुव नारायण सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पकड़ी थाना क्षेत्र के सरया गांव में रविवार की मध्यरात्रि दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय पूर्व सैनिक ध्रुव नारायण सिंह की झोपड़ी में आग लगने से मौत हो गई। हादसे में उनकी गाय की भी जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ध्रुव नारायण सिंह प्रतिदिन की तरह रविवार रात घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित टीनशेड की झोपड़ी में अपनी गाय को बांधकर उसके पास सो रहे थे। झोपड़ी के चारों ओर घास-फूस की टाट लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि मच्छरों से बचने के लिए झोपड़ी में उपला जलाकर धुआं किया गया था। इसी दौरान किसी तरह आग लग गई। घास-फूस की टाट होने के कारण आग देखते ही देखते पूरी झोपड़ी में फैल गई।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई पुलिस

आग की लपटें देखकर ध्रुव नारायण सिंह अपनी गाय को बचाने के लिए उठे। इसी दौरान आग की चपेट में आने से टीनशेड गिर गया और उसके नीचे गाय दब गई। गाय को बचाने के प्रयास में ध्रुव नारायण सिंह भी आग की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने और मलबे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मलबे में दबने से गाय ने भी दम तोड़ दिया।

आसपास के लोगों को घटना की जानकारी होने पर वे मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पकड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह उपले से निकली चिंगारी मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed