फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   False misdeed FIR four arrested including police constable mastermind accused already seven months in custody

यूपी: दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सिपाही सहित चार गिरफ्तार; सात महीने काट चुका है सजा

Sat, 31 Oct 2026 02:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 31 Oct 2026 02:44 PM IST
सार

कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे को प्रभावित करने के लिए पीड़िता के पिता के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने के मामले में मास्टरमाइंड सिपाही समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला कोतवाली नगर थाना क्षेत्र का है। अयोध्या निवासी सिपाही किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पहले सात महीने जेल की सजा काट चुका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
False misdeed FIR four arrested including police constable mastermind accused already seven months in custody
आरोपियों को जेल भेजती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने संवेदनशील और चौंकाने वाले मामले का खुलासा करते हुए दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार की सुबह 5:30 बजे सोनीधापा मैदान के पास से इस आपराधिक षड्यंत्र में शामिल मास्टरमाइंड व मुख्य आरोपी सिपाही विशाल भारती, दो महिलाओं सहित चार को गिरफ्तार कर लिया। वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन




एसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली नगर में दक्षिण टोला थाना के औरंगाबाद डिहवा वर्तमान पता बहादुरगंज थाना सरायलखंसी सकीना खातून ने दुष्कर्म होने की शिकायत की। आरोप लगाया था कि ईद से तीन दिन पहले मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कोइरियापार गांव निवासी मोहम्मद इमरान अहमद ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी। 
विज्ञापन


इस शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली नगर में इमरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों, संदिग्ध मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड का और गहन छानबीन शुरू की। विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मो. इमरान अहमद के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी पूरी तरह से झूठी और सुनियोजित थी। इस साजिश के पीछे मुख्य आरोपी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही विशाल भारती है जो आयोध्या जिले के रामजन्मभूमि थाना के सीओ कॉलोनी टेढ़ी बाजार का निवासी है।

Trending Videos

ऐसे तैयार हुई थी साजिश की पृष्ठभूमि
मो. इमरान अहमद की नाबालिग बेटी ने वर्ष 2023 में सिपाही विशाल भारती के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अंतरंग वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था। सिपाही उस समय मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तैनात था। तहरीर के आधार पर 07 जुलाई 2023 को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में दुष्कर्म सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

इस मामले में आरोपी सिपाही करीब 7 महीने तक जेल में बंद था। वर्तमान में यह मामला मऊ के सेशन कोर्ट में विचाराधीन है और इसमें गवाही व जिरह की प्रक्रिया चल रही है। जब विशाल भारती को यह आभास हुआ कि इस मुकदमे में उसे कड़ी सजा हो सकती है, तब उसने अपनी घनिष्ठ महिला मित्र सकीना खातून, सकीना के प्रेमी बलिया जिले के भीमपुरा थाना के किड़िहिरापुर निवासी निसार उर्फ नेसार अहमद और अपनी दूसरी महिला मित्र गाजीपुर जिले के मरदह थाना के सिंधेरा निवासी जोया उर्फ गुल निहार जो वर्तमान में मऊ शहर में रहती है के साथ मिलकर एक गहरा आपराधिक षड्यंत्र रचा। 

इस साजिश का मुख्य उद्देश्य मो. इमरान अहमद पर नाजायज दबाव बनाना और अदालत में चल रहे मुकदमे पर विपरीत प्रभाव डालना था। इसी दुर्भावना के तहत आरक्षी ने पैसों का लालच देकर सकीना खातून के माध्यम से मो. इमरान अहमद के विरुद्ध यह झूठी दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed