सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four accused arrested for beating an elderly man to death over DJ dispute in Varanasi

हत्या का खुलासा: डीजे विवाद में लाठी से पीट-पीटकर की थी बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Mar 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

वाराणसी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डीजे विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Four accused arrested for beating an elderly man to death over DJ dispute in Varanasi
गिरफ्तार सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में सिंधौरा थाना क्षेत्र के बूंची गांव में होली पर शराब के नशे में डीजे पर अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर त्रिलोकी राम (56) की लाठियों से पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की पहचान नरमू (45), मुन्नालाल (35), राज (19) निवासी ग्राम बूंची और हरि गोविंद (30) निवासी रामनगर के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो लाठी बरामद की है। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बूंची में चार मार्च को होली के दौरान कुछ लोग डीजे पर अशोभनीय गाने बजाकर नाच रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने वादी पक्ष के लोगों को लाठी-डंडों से पीट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में वादी के बाबा त्रिलोकी राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल त्रिलोकी राम को उपचार के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पांच मार्च को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पौत्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में नरमू के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed