फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gandhi Jayanti Officers pay homage to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Sangh workers take out march

Gandhi Jayanti: अफसरों ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन; संघ कार्यकर्ताओं का पथ संचलन

Thu, 02 Oct 2025 01:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 01:47 PM IST
सार

गांधी जयंती और आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में कई स्थानों पर आयोजन हुए। अफसरों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, संघ कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया।

विज्ञापन
Gandhi Jayanti Officers pay homage to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Sangh workers take out march
लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर एस. राजलिंगम एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित अपनी श्रद्धा व्यक्त किया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान दोनों महान विभूतियों के व्यक्तिव एवं कृतित्व के विषय में बताया गया। सभी ने गांधी जी की प्रिय भजन रामधुन का गायन कर श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर कमिश्नर ने संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्रीय आंदोलन में अडिग रहते हुए सत्य और अहिंसा के माध्यम से ब्रिटिश सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने हमेशा सत्य और अहिंसा का रास्ता चुना और अपने निजी जीवन में भी उसे आत्मसात किया। कमिश्नर ने राष्ट्र के लिए अमूल्य योगदान हेतु दोनों विभूतियों को नमन किया तथा सभी को उनसे सीख लेते हुए अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों का रहा जुटान

उक्त अवसर पर अपर आयुक्त, डिप्टी कमिश्नर फूड, सहायक निदेशक सूचना सुरेंद्र पाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश शर्मा, एडीआईओ एनआईसी कौशल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री नमन किया और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत में गांधीजी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम की धुन पर सभी ने एक स्वर में गाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी ने अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व कर देश को आज़ादी दिलाई।इस राष्ट्रीय अवकाश पर हम सभी लोग उन्हें प्रार्थना, स्वच्छता अभियान और शांति, ईमानदारी और एकता पर उनकी शिक्षाओं को याद करते हैं। 

दोनों विभूतियों को किया नमन

उनकी विरासत विश्व को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में प्रेरित करती रहती है, तथा हमें उनकी सादगी और अहिंसा के सिद्धांत जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे, जो अपनी सादगी, ईमानदारी और दृढ़ नेतृत्व के लिए जाने जाते थे, उन्होंने 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था, जो देश के जवानों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है। वह महात्मा गांधी से प्रभावित एक स्वतंत्रता सेनानी थे।

एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने गाँधी द्वारा गाँवों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके ट्रस्टीशिप के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर अपने विचार साझा किए।अन्य अधिकारियों व स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर एडीएम प्रशासन विपिन कुमार,एडीएम सीएस अमित भारती, एडीएम प्रोटोकॉल विनय सिंह,सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Gandhi Jayanti Officers pay homage to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Sangh workers take out march
100 वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन करते आरएसएस के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विजयादशमी के पावन अवसर पर माधव नगर के ब्रिंजइन्क्लेव बस्ती में शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग संघचालक जेपी लाल, नगर संघचालक दशरथ, सह नगर संघचालक डा. अजय, नगर बौद्धिक प्रमुख डॉ. अरुण, भाग संपर्क प्रमुख कृष्ण मोहन, बस्ती विकास प्रमुख कृष्णानंद, भाग प्रचार प्रमुख रवि, शारीरिक शिक्षण प्रमुख अभिषेक, विधार्थी कार्य प्रमुख अंकित व अन्य सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

भाजपा के पार्षद मदन मोहन व वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित राय व सर्वेश पांडे भी उपस्थित रहे। शुभारंभ शस्त्र पूजन से हुआ। तत्पश्चात सामूहिक गीत 'अमृत वचन', एकल गीत तथा परिचय सत्र आयोजित हुआ। इसके बाद डॉ. अरुण द्वारा प्रेरणादायी बौद्धिक प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस परिस्थिति में संघ की स्थापना हुई तथा डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं अर्धसार्वभौमिक संचालकों द्वारा संघ कार्य का प्रवर्तन हुआ। 

उन्होंने आगामी 100 वर्ष की मंगल यात्रा और पूजनीय सरसंघचालक मोहनराव भागवत के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों की कार्ययात्रा की ओर संकेत किया। इसके उपरांत शाखा का पथ संचलन निकाला गया, जो मुंशी प्रेमचंद पार्क, ब्रिज एनक्लेव से प्रारंभ होकर सुंदरपुर होते हुए, कौशलेश नगर पेट्रोल पंप से होते हुए पुनः ब्रिज एनक्लेव पर समापन हुआ।

भाजपा नेताओं ने किए आयोजन

Gandhi Jayanti Officers pay homage to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Sangh workers take out march
भाजपाजनों ने भी किया नमन। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत स्वच्छता किया। उनकी छायाप्रति पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का स्वदेशी तथा लाल बहादुर शास्त्री का 'जय जवान, जय किसान' ये दोनों ही अमूल्य संदेश आज राष्ट्र की प्रगति, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और सशक्त भारत के संकल्प का आधार स्तंभ बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed