सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   girlfriend stopped her boyfriend wedding who arrived in Varanasi from Maharashtra

'ये शादी नहीं हो सकती': मंडप में सपने सजाए बैठा था दूल्हा, महाराष्ट्र से पहुंची प्रेमिका, अरमानों पर फिरा पानी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 27 Apr 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादी समारोह के बीच दूल्हे की प्रेमिका पहुंची और शादी रुकवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को परिवार सहित थाने ले गई। 

girlfriend stopped her boyfriend wedding who arrived in Varanasi from Maharashtra
प्रेमिका ने रुकवाई प्रेमी की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित एक लॉन में आयोजित शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे की कथित प्रेमिका (कोर्ट मैरिज का दावा) पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। प्रेमिका ने शादी का विरोध करते हुए दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाने में समझौता हुआ कि लड़का पक्ष लड़की पक्ष को एक सप्ताह में पूरा खर्च लौटाएगा। 

Trending Videos


वहीं, कुछ ही देर बाद महाराष्ट्र से आई युवती भी थाने पहुंच गई। तीनों पक्षों की अलग-अलग मांगों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। युवती किसी भी हाल में यह शादी नहीं होने देना चाह रही थी। उसने कहा कि ये शादी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे की निवासी है। वहां रहने के दौरान उसकी जान पहचान जौनपुर जलालपुर निवासी युवक से फेसबुक हुई, जो बाद में पुणे में प्रेम संबंध में बदल गई। युवक पर बीते नवंबर में युवती ने धोखाधड़ी, संबंध बनाने समेत अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रेमिका का दावा है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी।

इसे भी पढ़ें; UP: धुंधली तस्वीर से इनामी बदमाशों की तलाश, 26 साल से अताउर, 18 साल से नेपाली, 14 साल से बीकेडी लापता

अपनी सगाई (रिंग सेरेमनी) की फोटो प्रेमिका के अनुसार, युवक (दूल्हे) ने भेजकर उसे उकसाया और बताया कि भेलूपुर थाना अंतर्गत महमूरगंज में उसकी शादी तय हो गई है। इसके बाद वह पुणे से फ्लाइस से वाराणसी आई। थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि फिलहाल समझौता करा दिया गया है। वहीं, शादी लॉन के बाहर मारपीट की स्थिति बन गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed