सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Health of jailed Dr. KK Jain deteriorates after two days admitted to BHU in Varanasi

Varanasi News: जेल में बंद डॉ. केके जैन की दो दिन बाद बिगड़ी तबीयत, बीएचयू में भर्ती; इस मामले में हुई थी सजा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 05 Jun 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में जेल में बंद डॉ. केके जैन की दो दिन बाद ही तबियत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर किया गया।  

Health of jailed Dr. KK Jain deteriorates after two days admitted to BHU in Varanasi
डॉ. केके जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वर्ष 1997 में पुलिस हिरासत में हुई एक मौत के मामले में सोमवार को जेल भेजे गए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके जैन की तबीयत बुधवार को जेल में बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा लाया गया। यहां इमरजेंसी में उपचार के बाद उन्हें बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में बीएचयू के हृदय रोग विभाग में उनका इलाज चल रहा है।



क्या है मामला
मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा में बाल रोग विशेषज्ञ रहे डॉ. केके जैन ने वर्ष 1997 में एक व्यक्ति की मौत के बाद उसका पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मृतक के परिजनों ने सवाल उठाते हुए शासन स्तर पर पुनः जांच कराने की मांग की थी। बाद में कराई गई जांच में रिपोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भिन्न पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मामले में न्यायालय ने तत्कालीन दो दरोगाओं को 10-10 साल और पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. केके जैन को 5 साल की सजा सुनाई थी। सोमवार को जेल पहुंचने के बाद बुधवार को ही डॉ. जैन को सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। पुलिस अभिरक्षा में मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया फिर बीएचयू रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

क्या बोले डॉक्टर
इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने डॉ. जैन का उपचार किया। इलाज के दौरान बताया गया कि डॉ. जैन को पहले से प्रोस्टेट कैंसर है और हृदय में स्टेंट भी पड़ा है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया है। -डॉ. बृजेश कुमार, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed