सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Padma awardees homes Roads leading to be constructed at cost of ₹60 crore in Varanasi

विकास की नई राह: 60 करोड़ रुपये से बनेंगे पद्म सम्मानितों के घर जाने वाले रास्ते, सेवा बस्तियों का भी कायाकल्प

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 05 Jun 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में पद्म सम्मानितों के आवास पर जाना अब आसान होगा। इसके लिए उनके घर तक जाने वाले रास्ते को विकसित किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों को गृहकर, जलकर और सीवर कर में भी विशेष छूट दी जा रही है।

Padma awardees homes Roads leading to be constructed at cost of ₹60 crore in Varanasi
बिस्मिल्लाह खां के घर के पास अव्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काशी की पहचान को और अधिक गौरवशाली बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। पद्म अवार्डियों के आवास तक जाने वाली सड़कों और गलियों के सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर निगम 30 करोड़ रुपये खर्च करेगा। साथ ही शहर की मलिन बस्तियों (सेवा बस्तियों) की सूरत बदलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें भी 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

Trending Videos


इसके अलावा निगम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों को गृहकर, जलकर और सीवर कर में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दे रहा है। इसी प्रकार शहर के विकास को समावेशी बनाने के लिए निगम ने सेवा बस्तियों के पुनरुद्धार का भी बीड़ा उठाया है। शिवपुर स्थित कांशीराम आवास सहित शहर की सभी चिह्नित सेवा बस्तियों का विस्तृत सर्वे पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बीएचयू का मधुबन पार्क: शराब, बीयर, ग्लास, गोगो और भी कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं; आम लोग भी फेंकते हैं बोतलें
विज्ञापन


निगम का लक्ष्य सितंबर-अक्तूबर तक इन बस्तियों में बिजली, पक्की सड़क, व्यवस्थित नाली और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को शत-प्रतिशत दुरुस्त करना है। दूसरी ओर, निगम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को गृहकर, जलकर व सीवर कर में 50 प्रतिशत की विशेष रियायत दे रहा है। 

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि 15 जुलाई तक गृहकर, जलकर व सीवर कर जमा करने वाले सभी भवन स्वामियों को 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं, डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का ऑनलाइन टैक्स जमा करने वाले भवन स्वामियों को दो प्रतिशत की अतिरिक्त छूट, यानी कुल 12 प्रतिशत की छूट मिल रही है। 7 मई से अब तक लाखों भवन स्वामियों को इस छूट का लाभ दिया जा चुका है।
 

पद्म अवार्डियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। हम शहर के हर कोने को संवारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सेवा बस्तियों में रहने वाले हमारे भाइयों-बहनों को बेहतर जीवन और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना भी हमारी प्राथमिकता है। इस साल के अंत तक इन बस्तियों की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। -अशोक कुमार तिवारी, मेयर

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का कमरा बनेगा संग्रहालय
शहनाई के जादूगर और भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां जिस कमरे में रियाज करते थे, उसे नगर निगम की ओर से संग्रहालय बनाया जाएगा। उनके घर और आसपास के इलाके का भी विकास किया जाएगा। बेनियाबाग से हड़हा सराय जाने वाले मार्ग पर भीखाशाह की गली स्थित उस्ताद का मकान आंशिक रूप से जर्जर अवस्था में है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि काशी में भारतरत्न और पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों की लंबी फेहरिस्त है। निगम ने योजना बनाई है कि पुरस्कार पाने वाले काशी के महान लोग जहां पैदा हुए, जहां रहते थे और जहां पढ़ते थे, उन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed