सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Holi 2020 many people sick after eating pakoras and cold drinks on Holi in varanasi

बनारस में होली पर पकौड़े और ठंडई पीकर 250 से ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Mar 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Holi 2020 many people sick after eating pakoras and cold drinks on Holi in varanasi
अस्पताल में भर्ती लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में होली खेलने के बाद करीब ढाई सौ से ज्यादा लोगों की हालत खराब हो गई। सभी को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की अभी तक हालत गंभीर बनी हुई है।

Trending Videos


वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के रौना कला में स्वामी परमहंस आश्रम पर होली खेलने के बाद पकौड़ी और ठंडई पीने से सैकड़ों ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख सभी लोगों को नजदीकी अस्पतालों में ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति में सुधार ना होने पर गुरुवार को दिन में 11 बजे 108 नंबर एंबुलेंस से चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिरईगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा प्राइवेट नर्सिंग होम में लोगों को भर्ती कराया गया है, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चोलापुर में सरकारी बेड के अलावा टेंट की चारपाई पर भी भर्ती कर लोगों का उपचार किया जा रहा है। गांव के प्रधान रीमा सिंह ने बताया कि बाबा बालक दास की समाधि है, जहां पर स्वामी परमहंस आश्रम है। इस आश्रम पर हर साल होली के दौरान गांव के लोग इकट्ठा होकर होली खेलते हैं। इस वर्ष भी लोग होली खेलने के लिए पहुंचे थे। जहां मंदिर की तरफ से पकौड़ी और ठंडई का प्रोग्राम था। उन्होंने बताया कि इसमें कुछ भाग भांग भी थी।

इस दौरान लोगों ने खूब पकौड़े खाए और ठंडई पी। यह 9 बजे तक खाना पीना चलता रहा। जब बाद में लोग सोने लगे, तभी काफी मात्रा में लोगों को उल्टी की शिकायत हुई। रात में कोई सरकारी सुविधा होने के कारण लोग प्राइवेट अस्पतालों की तरफ भागे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के अधीक्षक डॉ आरबी यादव ने बताया कि रौना कला में पकौड़ी और ठंडई खाने की वजह से काफी मात्रा में लोग बीमार हुए हैं, जिनकी संख्या ढाई सौ से अधिक है।

पहले इन लोगों ने स्थानीय डॉक्टर से दवा ली, जब हालत में सुधार नहीं हुआ तब स्वास्थ्य सुविधा ली गई है। जानकारी मिलने के बाद 5 एंबुलेंस मरीजों को लेने पहुंची। 28 मरीजों को चोलापुर में भर्ती किया गया है, बाकी को चिरईगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती हुए हैं। कुछ लोग प्राइवेट स्थानों पर इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed