सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   inspector lodged an FIR against 50 unidentified persons including seven named ones for blocking road in Varana

Varanasi News: दरोगा ने सात नामजद समेत 50 अज्ञात पर कराई एफआईआर, हादसे के बाद दो घंटे तक किया था सड़क जाम

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Mar 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ दो घंटे तक सड़क जाम  किया था। इस मामले में दरोगा ने सात नामजद समेत 50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई है। 

inspector lodged an FIR against 50 unidentified persons including seven named ones for blocking road in Varana
UP police - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले के छितौनी गांव में सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में कोटवां पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद परवेज ने सतीश विश्वकर्मा, प्रदीप प्रजापति, पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश शर्मा उर्फ डब्बू, रंजीत विश्वकर्मा, संजय प्रजापति, सुनील प्रजापति और प्रकाश राजभर समेत 40–50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, दो मार्च को छितौनी गांव निवासी दिनेश प्रजापति का 12 साल का बेटा साहिल प्रजापति घर से सामान खरीदने निकला था। इसी दौरान गांव के एक युवक ने मोपेड से उसे टक्कर मार दी, जिससे साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मार्च को पोस्टमार्टम के बाद साहिल का शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर दोपहर करीब 1.45 बजे लहरतारा–अकेलवा मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम चार बजे जाम समाप्त हुआ। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि सड़क जाम करने के मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed