सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kalbhairav Temple new system for darshan by using Aadhaar card in sawan 2026 in varanasi

Varanasi News: आधार से बिना लाइन कालभैरव के दर्शन कर सकेंगे काशीवासी, सावन से शुरू होगी नई व्यवस्था

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 02 Jun 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

कालभैरव मंदिर में काशीवासियों के लिए सावन में नई व्यवस्था शुरू होगी। काशीवासी आधार कार्ड दिखाकर एक घंटे की विशेष समय सीमा में आसानी से बाबा के दर्शन कर सकेंगे। 

Kalbhairav Temple new system for darshan by using Aadhaar card in sawan 2026 in varanasi
बाबा कालभैरव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दर्शन के लिए अब काशीवासियों को लंबी कतारों से राहत मिलने जा रही है। उन्हें अब बाबा कालभैरव के दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर अब कालभैरव मंदिर में भी स्थानीय लोगों के लिए विशेष व्यवस्था लागू होने जा रही है। 



नई व्यवस्था के तहत काशीवासी सुबह पांच बजे से छह बजे के बीच अपना आधार कार्ड दिखाकर मात्र एक घंटे की विशेष समय सीमा में आसानी से बाबा के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के ओर से यह नई व्यवस्था को आगामी सावन के महीने से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कालभैरव मंदिर के महंत मोहित योगेश्वर ने बताया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ और स्थानीय नागरिकों की सहूलियत को देखते हुए ये पहल की गई है। वर्तमान समय में कालभैरव मंदिर में रोजाना औसतन पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। रविवार, मंगलवार और त्योहारों के दिनों में यह संख्या पांच गुना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
Trending Videos


काशीवासियों की इन्हीं शिकायतों का समाधान करते हुए मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मंदिर में भक्तों की भीड़ और लंबी लाइन को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भक्तों के निकास के लिए अलग मार्ग निर्धारित किया है। भक्तों को मुख्य द्वार से प्रवेश करने और दर्शन के बाद पिछले गेट से बाहर निकलते हुए उन्हें 200 मीटर दूर भूतही इमली के रास्ते बाहर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed