{"_id":"6a2956e68edb6217080bcd5c","slug":"kashi-city-becomes-up-under-20-handball-champion-in-varanasi-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sports News: काशी हैंडबॉल में बनी यूपी अंडर-20 चैंपियन सिटी, नौ गोल के अंतर से लखनऊ को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports News: काशी हैंडबॉल में बनी यूपी अंडर-20 चैंपियन सिटी, नौ गोल के अंतर से लखनऊ को दी मात
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 10 Jun 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
वाराणसी ने 28-25 के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। वाराणसी की ओर से अनीश यादव ने सर्वाधिक पांच गोल कर टीम की जीत दिलाई।
खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ को पटकनी देकर काशी राज्य स्तरीय अंडर-20 (बालक) हैंडबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन सिटी बन गई। 9 गोल के अंतर से लखनऊ की टीम को वाराणसी ने 29-20 से पराजित कर दिया। काशी के सूर्या ने कुल नौ गोल किए। लोहता के वाराणसी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों का भारी उत्साह दिखा।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल से पहले दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ ने 29-28 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में सुयश ने सबसे ज्यादा 13 गोल दागे। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी और गाजियाबाद आमने-सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी ने 28-25 के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। वाराणसी की ओर से अनीश यादव ने सर्वाधिक पांच गोल कर टीम की जीत दिलाई। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश खेल और शिक्षा परिषद और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिखा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विजय कुमार जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उनका उत्साहवर्धन भी किया।