{"_id":"6adf27471986d953150c2d31","slug":"kashi-mother-ganga-worshipped-with-51-litres-milk-on-ashwin-purnima-ritual-performed-by-joshi-brahmin-sangh-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी: अश्विन पूर्णिमा पर 51 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक; जोशी ब्राह्मण संघ ने किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी: अश्विन पूर्णिमा पर 51 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक; जोशी ब्राह्मण संघ ने किया पूजन
Mon, 26 Oct 2026 03:41 PM IST
किशन चौबे
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किशन चौबे
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:41 PM IST
सार
अश्विन पूर्णिमा पर वाराणसी के ललिता घाट पर श्री जोशी ब्राह्मण संघ की ओर से 51 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक और पूजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
दूध, गंगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर श्री जोशी ब्राह्मण संघ की ओर से मां गंगा का भव्य पूजन किया गया। इस दौरान 51 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया। संघ की ओर से यह धार्मिक आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा से सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में श्री जोशी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष पं. जगदीश पांडेय, उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता पं. अमित पांडेय और पूर्व मंत्री पं. सोनू पांडेय प्रमुख रूप से शामिल हुए। इनके अलावा अंकित पांडेय, अनमोल पांडेय, आयुष पांडेय, प्रतीक पांडेय, सूरज पांडेय, प्रिंस पांडेय, शुभम पांडेय, राजा बाबू पांडेय समेत संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
धार्मिक आयोजन के दौरान ललिता घाट पर सुरक्षा के भी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीएम शंभू शरण ने संभाली।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। मां गंगा के अभिषेक और पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।