फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi MP Competition Grand events to be held featuring 32 sports Youth Parliament and cultural festival

काशी सांसद प्रतियोगिता: 32 खेल, युवा संसद और सांस्कृतिक महोत्सव-संस्कृत प्रतियोगिता सहित होंगे भव्य आयोजन

Fri, 31 Jul 2026 10:45 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 31 Jul 2026 10:45 AM IST
सार

काशी सांसद प्रतियोगिता में 32 खेल, सांस्कृतिक महोत्सव, युवा संसद और संस्कृत प्रतियोगिता सहित भव्य आयोजन होंगे। स्केचिंग-पेंटिंग से लेकर रोजगार मेले और नई संस्कृत प्रतियोगिता तक, अगस्त से दिसंबर तक चरणबद्ध आयोजन होंगे। 

विज्ञापन
Kashi MP Competition Grand events to be held featuring 32 sports Youth Parliament and cultural festival
बैठक में शामिल मेयर व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी सांसद प्रतियोगिता-2026 के आगामी आयोजनों की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में भाजपा और जिला प्रशासन की एक संयुक्त बैठक हुई। प्रतियोगिता में 32 खेल समेत, सांस्कृतिक महोत्सव, युवा संसद के अलावा कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। बैठक में काशी की प्रतिभाओं को खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में व्यापक मंच उपलब्ध कराने के साथ आयोजनों को ज्यादा समावेशी बनाने की रणनीति तैयार हुई। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि काशी में खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा और युवाओं की प्रतिभा को व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का विस्तृत खाका तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन


बैठक में स्केचिंग, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अब तक हजारों पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। प्रतियोगिता का ऑनलाइन राउंड 3 से 14 अगस्त तक चलेगा। इसमें प्रतिभागी अपनी कृतियां वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। चयनित प्रतिभागियों का ऑफलाइन फाइनल 19 एवं 20 अगस्त को सिगरा स्टेडियम में होगा। काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता-2026 16 से 24 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


वहीं, काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता (क्विज) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 रखी गई है। इसका आयोजन 25 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा। प्रथम राउंड 25 अगस्त, द्वितीय राउंड 29 अगस्त तथा फाइनल 2 एवं 3 सितंबर को होगा। छात्रों एवं बोर्ड परीक्षाओं की सुविधा को देखते हुए इस बार यह प्रतियोगिता जनवरी के बजाय अगस्त-सितंबर में कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Exclusive: काशी में मौसम का सटीक हाल बताएगा हाईटेक रडार, 500 मीटर तक होगी निगरानी; खासियत जान लें

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 14 से 24 सितंबर तक होगा। प्रथम चरण 15-16 सितंबर, द्वितीय चरण 18-19 सितंबर और फाइनल 23 और 24 सितंबर को होगा। नृत्य, नाट्य, वादन एवं गायन के साथ इस बार 10 सितंबर से प्रस्तावित भजन उत्सव को ध्यान में रखते हुए गायन प्रतियोगिता में भजन की विशेष श्रेणी जोड़ी गई है। फाइनल कमिश्नरी ऑडिटोरियम जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर होगा। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 24 अक्तूबर 2026 तक होगा।

32 खेलों, पांच आयु वर्गों तथा 400 से अधिक स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सिगरा स्टेडियम सहित विभिन्न खेल परिसरों में लाखों युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। बाल कवि सम्मेलन का आयोजन 2 से 18 नवंबर तक होगा। प्रथम राउंड 2-3 नवंबर, द्वितीय राउंड 5-7 नवंबर और फाइनल 17-18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं इस वर्ष पहली बार विद्यालय और जिला स्तर पर युवा संसद का आयोजन कराया जाएगा। काशी सांसद रोजगार पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। रोजगार मेला 4 और 5 दिसंबर को आईटीआई करौंदी परिसर में लगेगा।

नोडल बनाए गए मुख्य विकास अधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह को होने वाले कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। भाजपा महानगर वाराणसी के लिए उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर को संयोजक बनाया गया। जोन स्तरीय संयोजकों में दशाश्वमेध जोन के लिए नवीन कपूर, आदमपुर और रामनगर जोन के लिए मधुकर चित्रांश, भेलूपुर जोन के लिए अभिषेक मिश्रा, कोतवाली जोन के लिए साधना वेदांती तथा वरुणापार जोन के लिए अशोक जाटव को जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा वाराणसी जिला के संयोजक संजय सोनकर बनाए गए हैं। ब्लॉक स्तर पर काशी विद्यापीठ, आराजी लाइन एवं सेवापुरी के लिए मुकुंद जायसवाल, उदय पटेल, अरविंद पटेल, पंकज सिंह बाली एवं अश्वनी पांडेय सहित अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। समन्वय बैठक में चंद्रशेखर उपाध्याय, प्रमील पांडेय, अवधेश राय सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, पिंडरा के करखियांव की झील को 10 करोड़ से किया जाएगा विकसित

नगर निगम कार्यक्रमों में करेगा सहभागिता 
महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी नगर निगम कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहयोग और सहभागिता करेगा। गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने प्रतियोगिता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सभी प्रतियोगिताओं के चरणबद्ध आयोजन, तिथियों एवं प्रशासनिक तैयारियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed