सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Chess Krishiv became champion in boys category and Kavya in girls category

Sports News: शतरंज...सात चक्र में 7 अंक लेकर बालक वर्ग में कृषिव, बालिका में काव्या बनीं चैंपियन; अन्य खबरें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी में जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से आज भी मुकाबला होगा। इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चैंपियन बने खिलाड़ियों और टीम को सम्मानित किया जा रहा है।

Sports News Chess Krishiv became champion in boys category and Kavya in girls category
शतरंज के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Sports News in Hindi: जिला शतरंज एसोसिएशन की ओर से कैंटोनमेंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन अंडर-7 आयुवर्ग में कृषिव और बालिका वर्ग में काव्या पाठक ने सात चक्र की बाजी में अजेय रहकर जीत हासिल की। दूसरे दिन रविवार सुबह 9 बजे अंडर-9 और 19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता के प्रथम दो चयनित खिलाड़ी सीतापुर में होने वाली प्रादेशिक शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Trending Videos


अंडर-17 बालक वर्ग में टॉप बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए कैंडिडेट मास्टर प्रखर त्रिपाठी अपने प्रतिद्वंदी श्रेष्ठ श्रीवास्तव को मात देकर चैंपियन बने। विधि एंजिलिना 3 अंकों से तीसरे, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव और आभास कुमार श्रीवास्तव चौंथे और पांचवे स्थान पर रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग में सनबीम वरुणा की ऐसानी पाठक चैंपियन बनीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याशिका प्रताप सिंह दूसरे और आर्मी पब्लिक स्कूल की अदिति राय ने तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य निष्ठा सिंह ने की। संचालन चंचल गांगुली, धन्यवाद ज्ञापन संदीप चौबे ने किया। मुख्य निर्णायक की भूमिका तुषार सारस्वत जबकि सहायक दिनेश दत्त पाठक, साहब अहमद, दिनेश पांडेय और राज रंजन मौजूद रहे।

Sports News Chess Krishiv became champion in boys category and Kavya in girls category
चाल चलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

दो वर्ग के चार खिलाड़ी खेलेंगे प्रादेशिक मुकाबले 
जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव विजय श्रीवासतव ने बताया कि यह टूर्नामेंट शतरंज के अंतरराष्ट्रीय नियमानुसार स्विस पद्धति से खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता के अलग अलग आयुवर्ग के दो खिलाड़ी विजेता और उपविजेता जबकि अंडर-15 और अंडर-19 के टॉप चार-चार खिलाड़ी प्रादेशिक मुकाबले में खेलेंगे।

Sports News Chess Krishiv became champion in boys category and Kavya in girls category
टेनिस स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

टेनिस खिलाड़ी आयुष्मान ने जीती प्रतियोगिता
टीडब्ल्यूए टेनिस एकेडमी की ओर से अंतर क्लब टेनिस प्रतियोगिता शनिवार सुबह सुसुवाही स्थित कोर्ट पर खेली गई। इसमें 24 खिलाड़ियों ने दो क्लबों की ओर से खेले। सीनियर वर्ग में जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय खिलाड़ी आयुषमान पाठक और सब जूनियर वर्ग में देवांश यादव अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराकर विजेता बने। 

नेक्सेस ऑर्बिट और ऐश पॉइंट क्लब के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुबह सात बजे से क्वालिफाइंग मुकाबले शुरू हुए। जूनियर वर्ग का फाइनल आयुषमान पाठक और अक्ष्य सिंह के बीच हुआ। पहला सेट में हारने के बाद आयुष्मान दो सेट 6-2, 6-2 के स्कोर से जीते। सब जूनियर वर्ग में देवांश यादव ने 6-4 , 6-3 के स्कोर से मैच जीत लिया। 

Sports News Chess Krishiv became champion in boys category and Kavya in girls category
कबड्डी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

कबड्डी : ब्लू ने ग्रीन हाउस को 2-1 से हराया
चौबेपुर क्षेत्र के भगतुआ स्थित सीटीएमएस पब्लिक स्कूल कौशल कुंभ-26 के दूसरे दिन खेल की शुरूआती ऊंची कूद से हुई। इसमें सीनियर वर्ग में प्रीतम कन्नौजिया और बालिका वर्ग में सोनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी में ब्लू हाउस ने कांटे के मुकाबले में ग्रीन हाउस को रिजर्व टाइम में 2-1 के स्कोर से हरा दिया।

कौशल कुंभ की जानकारी देते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति तिवारी ने बताया कि जूनियर वर्ग के ऊंची कूद में श्रेयस ने स्वर्ण जीता जबकि सिद्धार्थ ने रजत और श्रेयांश यादव कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में सिंपी यादव ने स्वर्ण, नैंसी ने रजत और जाह्नवी पांडेय ने कांस्य जीता। 

8 स्पर्धाओं में खेलेंगी बीएचयू की छात्राएं-महिलाएं
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से विश्व महिला दिवस पर 8 और 10 मार्च को खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन परिसर स्थित एंफीथियेटर में होगा। इसमें काशी हिंदू विश्वविद्यालय और इससे संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं की छात्राओं के अलावा शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक महिलाएं और उनके परिवार की महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं। 

13वीं बार ट्राॅफी के लिए खेलेगी एसीए
12 बार की चैम्पियन आनंद क्रिकेट एकेडमी (एसीए) की टीम 13वीं बार ट्रॉफी जीतने के लिए खेलेगी। वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अमौली के भगतुवा में शनिवार दोपहर बाबू तैलंग ट्रॉफी जिलास्तरीय क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल खेला गया। एसीए की टीम ने एकतरफा मुकाबले में बनारस ब्रदर्स क्लब को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

Sports News Chess Krishiv became champion in boys category and Kavya in girls category
ट्रायल देते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

यूपी काॅलेज पर 140 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
प्रादेशिक जूनियर बालक और बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी जिले के 140 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में हिस्सा लिया। शनिवार सुबह उदय प्रताप (यूपी) कॉलेज के कोर्ट पर हुआ। इसमें एसोसिएशन के चयनकर्ताओं ने 18-18 सदस्यीय बालक-बालिका टीम का चयन किया। जिले की टीम में कुल 14 राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। शिविर में खिलाड़ी बैकडोर कट, बाउंस पास का प्रशिक्षण लेंगे।

वाराणसी बास्केटबॉल संघ के सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में 14 राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। इसमें आठ बालक और छह बालिका खिलाड़ी हैं। प्रादेशिक प्रतियोगिता में खेलने से पूर्व 15 दिवसीय शिविर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरूआत नौ मार्च से होगी। यहां राष्ट्रीय कोच और बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी और कार्तिक राम प्रशिक्षण देंगे। बेहतर करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रादेशिक मुकाबले के लिए वाराणसी टीम में किया गया। 

भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए बटुकों ने की प्रार्थना
जहां एक तरफ पूरे देश में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की जीत के लिए अनेक आयोजन किए जा रहे हैं, वहीं धर्म नगरी काशी में संस्कृत बटुक क्रिकेट टीम ने दोपहर मां गंगा का अभिषेक कर टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।

शनिवार को शास्त्रार्थ महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पवन शुक्ला के नेतृत्व में बटुकों ने भारतीय टीम की जीत के लिए अहिल्याबाई घाट पर विशेष हवन, पूजन और अभिषेक किया। आचार्य विकास दीक्षित और संजय उपाध्याय के नेतृत्व में वेद मंत्रों का पाठ हुआ। बटुक क्रिकेट टीम ने गंगा में शुक्लयजुर्वेद के मंत्रों के साथ अभिषेक किया। इस मौके पर संस्था के निदेशक डाॅ. गणेश दत्त शास्त्री, अवशेष पांडेय कल्लू महाराज, बृजेश शुक्ला, विशाल शास्त्री, आकाश पाठक, सुनील शर्मा रहे। 

रग्बी : विकास इंटर काॅलेज काे मिली जीत
सृष्टि पटेल और रोशनी राजभर के प्रदर्शन की बदौलत विकास इंटर काॅलेज की टीम ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित जिलास्तरीय रग्बी में लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) क्लब की टीम को 2-1 से हरा दिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विकास इंटर काॅलेज की सृष्टि पटेल और रोशनी राजभर ने बाएं छोर से आक्रमण किया।

लाल बहादुर क्लब की दीक्षा यादव और प्रियांशी सिंह ने काउंटर अटैक किया। हाफटाइम तक स्कोर 1-1 रहा। दूसरे हाफ में आक्रमण की शुरुआत लाल बहादुर क्लब की तान्या पटेल और काजल यादव ने की। मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले सृष्टि पटेल के क्रॉस पास पर रोशनी राजभर ने गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिला दी। 

Sports News Chess Krishiv became champion in boys category and Kavya in girls category
तैराकी और वाॅलीबाॅल की खिलाड़ी सगी बहनें अपनी मां के साथ। - फोटो : संवाद

तीन बहनें राष्ट्रीय स्तर की तैराक, एक वॉलीबॉल खिलाड़ी
गंगा में तैराकी की प्रतियोगिताएं होती थीं। बड़ी बहन रूपा और रीना चौरसिया ने अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। 1992 के अखबार में दोनों बहनों का नाम और फोटो छपने पर पूरा परिवार उनके साथ बहुत खुश हुआ। चारों बहनों ने गंगा से तैराकी सीखी और पूल की तैराकी में जीतकर मुकाम हासिल किया।   

गोदौलिया क्षेत्र के गणेश महाल में ऐसा परिवार है जहां की चार बहनों में से तीन ने तैराकी में एनआईओएस की और एक बहन वॉलीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। बड़ी बहन रूपा चौरसिया अब तैराकी कोच हैं, रीना चौरसिया वाराणसी खेल विभाग में लिपिक हैं, कंचन चौरसिया खेल विभाग में डीएसओ हैं (तीनों तैराकी में), जबकि चौथे नंबर की बहन पिंकी चौरसिया वॉलीबॉल के जरिये रेलवे में सेवा दे रही हैं। 

रीना चौरसिया ने बताया कि नाना का परिवार बेटियों के घर से बाहर जाकर खेलने पर आपत्ति करता था लेकिन दादा की वजह से उन्होंने तैराकी और वॉलीबॉल में सफलता हासिल की। दादा गंगाराम चौरसिया राजेंद्र प्रसाद घाट पर पानी की दुकान लगाते थे, और बहनें गंगा किनारे तैराकी सीखती थीं। 

2003 में किया एनआईओएस 
रीना चौरसिया ने बताया कि 2003 में एनआईओएस से तैराकी का कोर्स करने के लिए प्रति व्यक्ति 60 हजार रुपये देने थे। दोनों बहनों ने अपने वजीफे से एनआईओएस, पटियाला को कुल 1,20,000 रुपये शुल्क दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed