सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father preparing for 7th marriage minor son complains to police in Azamgarh

UP News: 7वीं बार घोड़ी चढ़ने की तैयारी में 55 साल के पिता, शादी रुकवाने के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 09 Mar 2026 10:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में 7वीं शादी की तैयारी में जुटे पिता के मंसूबों पर नाबालिग बेटे ने पानी फेर दिया। उसने थाने में तहरीर देकर शादी रुकवाने की मांग की है। 

Father preparing for 7th marriage minor son complains to police in Azamgarh
पिता की शादी रुकवाने के लिए बेटे ने पुलिस से लगाई गुहार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने 55 वर्षीय पिता पर सातवीं शादी की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए नाबालिग बेटे ने थाने में तहरीर देकर रोक लगाने की मांग की है। बेटे ने पिता पर जमीन बेचने के लिए एडवांस पैसे लेने का भी आरोप लगाया है। 

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बेटे ने थाने में तहरीर देकर अपने पिता पर सातवीं शादी करने का आरोप लगाया है। बेटे ने बताया है कि उसके 55 वर्षीय पिता अभी तक छह शादियां कर चुके हैं, अब सातवीं शादी करने की तैयारी में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने बताया है कि पिता ने मेरी मां से तीसरी शादी की थी, उसके पहले दो शादियां और कर चुके थे। अभी तक कुल छह शादियां कर चुके हैं। छठवीं शादी 2024 में की थी। छठवीं पत्नी कुछ दिन रहने के बाद जमीन अपने नाम करने की बात कहने लगीं। पिता ने जमीन उनके नाम नहीं की तो वह जेवर की मांग करने लगी। जब जेवर भी नहीं मिला तो वह कहीं अन्यत्र चली गई। अब पिता सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में है। उन्होंने सातवीं शादी करने का लालच दिया है। इसके लिए पिता ने बची हुई जमीन बेचने के लिए किसी से 50 हजार रुपये एडवांस में भी ले लिया है।

इसे भी पढ़ें; UP Politics: अखिलेश के नेतृत्व में 2027 में बनेगी सपा की सरकार, आजमगढ़ में शिवपाल यादव ने कही ये बात

बेटे ने कहा कि इसके पहले पिता आधे से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं। पिता का लिया गया कर्ज वह कई बार चुकता किया है। अभी वह 12वीं का छात्र है। पिता उसे जबरिया कमाने के लिए भेज दिए थे। अभी वह बाहर रहता है, लेकिन 12वीं की परीक्षा देने घर आया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटे की तरफ से पिता पर लगाए गए आरोपों की जांच कर पिता को समझाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed