सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Autos carrying goods instead of passengers, increasing the risk of accidents

Azamgarh News: सवारियों की जगह सामान ढो रहे ऑटो, बढ़ रहा हादसों का खतरा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Autos carrying goods instead of passengers, increasing the risk of accidents
सवारी की जगह सामान ढो रहे ऑटो। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर में सवारियों को ढोने के लिए पंजीकृत ऑटो अब सामान ढोने में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। सामान से ठसाठस भरे ऑटो सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं, जिससे हादसों की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में करीब 20 हजार ऑटो सवारियों को लाने और ले जाने के लिए पंजीकृत हैं, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण कई चालक ऑटो और ई-रिक्शा पर भारी सामान लादकर परिवहन कर रहे हैं। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। शहर की सड़कों पर कई जगहों पर ऑटो में क्षमता से अधिक सामान लदा हुआ देखा गया। कुछ स्थानों पर मोड़ या गड्ढा आने पर वाहन डगमगाते नजर आए। स्थिति ऐसी थी कि किसी भी समय ऑटो के पलटने का खतरा बना हुआ था। खासकर हाईवे पर भारी सामान लेकर तेज रफ्तार में दौड़ते ये वाहन न सिर्फ चालक बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। एसपी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऑटो सवारी ढोने के लिए पंजीकृत होते हैं, उनसे सामान ढोना नियमों के खिलाफ है। यदि कोई चालक ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

सवारी की जगह सामान ढो रहे ऑटो। संवाद

सवारी की जगह सामान ढो रहे ऑटो। संवाद

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed