{"_id":"69b066e34b94ca255b091634","slug":"entering-the-ward-of-the-district-hospital-the-attendants-were-beaten-up-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146719-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिला अस्पताल के वार्ड में घुसकर तीमारदारों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिला अस्पताल के वार्ड में घुसकर तीमारदारों से मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने अस्पताल के वार्ड में घुसकर मारपीट कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा निवासी शशांक मौर्य ने बताया कि उनके दादा राजाराम मौर्य सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार रात शशांक के दोस्त देवांश, शिवांश और सिद्धार्थ अस्पताल में उनके दादा को देखने आए थे।
आरोप है कि इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वार्ड में घुस आए और मरीजों को अपशब्द कहने लगे। जब शशांक और उसके दोस्तों ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते हमलावरों ने शशांक और उसके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। वार्ड में अचानक हुई इस घटना से मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गए। शहर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos