{"_id":"69adbf37a8a4abdc2b06bc1f","slug":"man-arrested-for-allegedly-duping-people-of-rs-287-crore-on-the-pretext-of-providing-land-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-146568-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जमीन दिलाने के नाम पर 2.87 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जमीन दिलाने के नाम पर 2.87 करोड़ की ठगी के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन
ठगी करने वाला आरोपी कृष्णचंद राय। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को फर्जी नक्शा-नजरी और कूटरचित दस्तावेजों से जमीन बेचने के नाम पर 2.87 करोड़ की ठगी के आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित कृष्णचंद्र राय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से 12 प्राथमिकी दर्ज है। नई प्राथमिकी 8 मार्च को आरोपी, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ दर्ज की गई। पुलिस मां-बेटे की तलाश में जुटी है। चर्चा है कि कृष्णचंद्र राय ने अब तक 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है।सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी निवासी गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीटर व भूमाफिया कृष्णचन्द्र राय लोगों को जमीन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता था। वह अपने गिरोह के साथ मिलकर फर्जी नक्शा-नजरी और कूटरचित राजस्व अभिलेख तैयार कर लोगों को विश्वास में लेता था और जमीन का एग्रीमेंट कराकर बड़ी रकम हड़प लेता था। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी रुद्रांश राय ने आठ मार्च को शहर कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी निवासी कृष्ण चंद्र राय जमीन की खरीद-फरोख्त व दलाली करते हैं। वर्तमान में वह अजमतपुर कोडर क्षेत्र में मकान बनाकर रह रहा है। मई 2023 में कृष्ण चंद्र राय उनके घर आए और कोडर अजमतपुर स्थित एक जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि कृष्ण चंद्र राय, उनकी पत्नी रेनू राय, पुत्र संगम राय सहित अन्य लोगों ने जमीन को साफ-सुथरा बताते हुए करीब दस बिस्वा जमीन 10 लाख रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से तय कर ली। इसके बाद आरोपियों ने विभिन्न खातों में कुल 33.30 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित रुद्रांश राय ने बताया कि चार सितंबर 2023 को कुछ लोगों ने जमीन के एक हिस्से का एग्रीमेंट किया, लेकिन बाकी जमीन मालिकों ने बार-बार समय देने के बावजूद एग्रीमेंट नहीं किया और लगातार रुपये की मांग करते रहे। संदेह होने पर जब जमीन की जांच कराई गई तो पता चला कि दिखाई गई जमीन का अधिकांश हिस्सा बंजर है और कई गाटा नंबर मौके से मेल ही नहीं खाते। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने विश्वास में लेने के लिए राजस्व विभाग की मोहर व हस्ताक्षर वाला फर्जी नक्शा नजरी तैयार कर दिखाया। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
अब तक 13 मामलों में लगभग 2.87 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपी कृष्णचंद राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। -शुभम तोदी, सीओ सिटी
आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज हो चुके 12 केस
आजमगढ़। आरोपी कृष्णचंद राय उर्फ केसी राय के खिलाफ अब तक अलग-अलग धाराओं में कुल 12 केस दर्ज हो चुके हैं। सिधारी थाना में एक, बरदह में एक, शहर कोतवाली में तीन, जीयनपुर कोतवाली में एक, कंधरापुर थाने में पांच व कप्तानगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, शहर कोतवाली में एक और नई प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos