सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Calls on workers to remain united

Azamgarh News: कर्मचारियों को संगठित रहने का किया आह्वान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Calls on workers to remain united
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के होली मिलन समारोह में मौजूद पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।
विज्ञापन
आजमगढ़। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा आजमगढ़ के तत्वावधान में रविवार विकास भवन सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना और विशिष्ट अतिथि प्रांतीय संरक्षक मुन्नू लाल रावत ने सभी को अबीर-गुलाल लगा होली की बधाई दी। प्रांतीय अध्यक्ष माया देवी ने कहा कि होली का त्योहार सच्चाई, सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अहंकार को त्यागकर सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए और प्रदेश के कर्मचारियों को सजग, सरल और संगठित रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर जुलाई तक एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं से अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधिका रंजन, प्रांतीय प्रचार मंत्री सीपी यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिला शाखा आजमगढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला संयुक्त मंत्री शोभनाथ पाल, मोहम्मद शाहिद, खुशहाल शर्मा, विनोद, रविंद्र यादव, मनोज, रेखा, दुखी सोनकर, श्याम मोहन सिंह, सुखी सोनकर आदि उपस्थित रहे। संचालन जमुना प्रसाद गौड़ ने किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed