फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman dies after childbirth Road blocked body doctor accused of negligence in varanasi

प्रसव के बाद विवाहिता की मौत: शव रखकर सड़क जाम, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; हल्की धाराओं में केस दर्ज किया

Mon, 03 Aug 2026 05:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 03 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

चौबेपुर के रूस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद युवती की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने डॉक्टर की गिरफ्तारी और अस्पताल की जांच की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
Married woman dies after childbirth Road blocked body doctor accused of negligence in varanasi
शव सड़क पर रखकर जाम लगाते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की 24 वर्षीय विवाहिता कंचन की प्रसव के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े रूस्तमपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नेवादा निवासी शिवमूरत की पुत्रवधू और मिथिलेश की पत्नी कंचन को रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर रूस्तमपुर स्थित अभय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 11 बजे सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं, लेकिन सोमवार सुबह अचानक कंचन की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान सुबह करीब 9:45 बजे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने महिला की गंभीर स्थिति की सही जानकारी नहीं दी और समय रहते उचित इलाज उपलब्ध नहीं कराया। उनका कहना है कि बाद में दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कहकर उन्हें गुमराह किया गया। घटना के बाद परिजनों ने चौबेपुर थाने में डॉक्टर महेंद्र यादव और दो अज्ञात स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी। उनका आरोप है कि पुलिस ने गंभीर आरोपों के बावजूद हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आक्रोशित परिजनों ने आरोपी डॉक्टर की तत्काल गिरफ्तारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर अस्पताल की जांच तथा डॉक्टर की डिग्री और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। मांगें पूरी न होने पर उन्होंने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

जाम की सूचना पर एसीपी विनय कुमार द्विवेदी, चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक बातचीत जारी थी। कंचन का मायका मिर्जापुर के चौसा गांव में है और उसका विवाह करीब नौ माह पहले नेवादा निवासी मिथिलेश से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed