फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Massive collision involving three trucks national highway leaves three injured driver trapped cabin rescued

यूपी: नेशनल हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत, तीन घायल; केबिन में फंसे चालक को रेस्क्यू कर निकाला

Mon, 28 Sep 2026 01:50 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 28 Sep 2026 01:50 PM IST
सार

वाराणसी के खजूरी चौकी के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर तीन भारी वाहनों की भिड़ंत में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया था, जिसे क्रेन की मदद से करीब दो घंटे बाद बाहर निकाला गया। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन
Massive collision involving three trucks national highway leaves three injured driver trapped cabin rescued
हादसे के बाद लगी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जामुराद क्षेत्र के खजूरी चौकी के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार तड़के तीन भारी वाहनों की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा भारत पेट्रोलियम पंप के पास हुआ। दुर्घटना में ट्रेलर चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहा एक ट्रक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा दूसरा ट्रक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रहा भारी ट्रेलर भी दूसरे ट्रक में जा घुसा। तीनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। चालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद ली। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायल ट्रेलर चालक की पहचान रफीक (35) निवासी अलवर, राजस्थान के रूप में हुई है। हादसे में आगे चल रहे दोनों ट्रकों के चालक भी घायल हुए हैं। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर आवागमन सामान्य करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed