{"_id":"6adb3db95fe6767623092799","slug":"mau-husband-who-arrived-at-family-court-for-hearing-fled-with-his-son-an-fir-has-been-registered-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: पारिवारिक न्यायालय में सुनवाई के लिए पहुंचा पति डेढ़ साल के बेटे को लेकर भागा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: पारिवारिक न्यायालय में सुनवाई के लिए पहुंचा पति डेढ़ साल के बेटे को लेकर भागा, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 23 Oct 2026 04:28 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:28 PM IST
सार
प्राथमिकी के अनुसार दक्षिण टोला थाना के बल्लीपुरा निवासी कंचन गुप्ता का उत्तराखंड प्रांत के नैनीताल जिले के हल्द्वानी मुखानी निवासी पति अंकित कुमार गुप्ता से भरण पोषण का मुकदमा चलता है।
विज्ञापन
UP police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले में परिवार न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए आई महिला से डेढ़ साल के बेटे को लेकर पति भाग गया। घटना बीते 01 अक्तूबर की है। पत्नी की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने अंकित कुमार गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
प्राथमिकी के अनुसार दक्षिण टोला थाना के बल्लीपुरा निवासी कंचन गुप्ता का उत्तराखंड प्रांत के नैनीताल जिले के हल्द्वानी मुखानी निवासी पति अंकित कुमार गुप्ता से भरण पोषण का मुकदमा चलता है। अपने डेढ़ वर्षीय बेटे रिद्धिमान के साथ बीते 01 अक्तूबर मऊ के प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पैरवी के लिए गई थी। उसी दौरान पति अंकित कुमार गुप्ता भी न्यायालय के बाहर पहुंचा।
विज्ञापन
दोपहर लगभग 12:30 बजे उसका पति बच्चे को खिलाने और दुलारने के बहाने अपनी गोद में लेकर गायब हो गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद या नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताने लगा।
विज्ञापन
न्यायालय परिसर और आसपास खोजबीन के बाद भी पति और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो अहसास हुआ कि उसका पति साजिश के तहत बच्चे को लेकर भाग गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पति और बच्चे की तलाश की जा रही है।