पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Monsoon 2026 Cloudy skies blanket Kashi temperatures drop 4 degrees in 24 hours yet humidity persists

Monsoon 2026: बादलों से घिरी काशी, 24 घंटे में 4 डिग्री गिरा तापमान, फिर भी उमस; 8 डिग्री तक गिर सकता है पारा

Tue, 30 Jun 2026 09:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 30 Jun 2026 09:36 AM IST
सार

Varanasi News: काशी बादलों से घिर गई है। ऐसे में 24 घंटे में 4 डिग्री तापमान गिर गया। फिर भी उमस बरकरार है। उधर, तीन से पांच जुलाई के बीच बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Monsoon 2026 Cloudy skies blanket Kashi temperatures drop 4 degrees in 24 hours yet humidity persists
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के यूपी में दाखिल होने से पहले उसकी आहट से ही काशी बादलों से घिर गई। सोमवार को दोपहर एक बजे के बाद पूरे दिन बादल मंडराते रहे। इससे 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढ़ककर 37.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और उमस यानी हवा में नमी 10 फीसदी बढ़कर 68 फीसदी हो गई। 

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर, मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों यानी 30 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 
विज्ञापन


तीन से पांच जुलाई के बीच बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह सकती है। बिजली चमकने और बादलों के गरजने की भी संभावना है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मानसून यूपी में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: विकास का खाका खींचेगा बीएचयू, मालवीय गेट से डाफी कॉरिडोर तक का होगा सुंदरीकरण

8 डिग्री तक गिर सकता है पारा

सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में पूरे दिन पुरवा हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। हवा में नमी 68 फीसदी दर्ज की गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान किसी भी समय मानसून के प्रदेश में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। प्रदेश में मानसून के आगमन से पूर्व मौसमी सक्रियता बढ़ गई है। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed