सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Accuses Police Upon Seeing Son dead Body Beaten to Death Four Arrested in varanasi Adampur

'...तो आज नीरज जिंदा रहता': बेटे की लाश देख मां ने पुलिस पर लगाया आरोप, पीट-पीट कर हुई थी हत्या; चार गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र में माला-फूल की दुकान लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी में नीरज केवट (18) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मंडलीय चिकित्सालय में परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।

Mother Accuses Police Upon Seeing Son dead Body Beaten to Death Four Arrested in varanasi Adampur
नाराज परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: आदमपुर थाना क्षेत्र के सक्का घाट पर युवक की हत्या के मामले में दूसरे दिन सोमवार को भी माहौल तनावपूर्ण बना रहा। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही नीरज केवट (18) का शव सक्का घाट पहुंचा, परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घाट पर हंगामा शुरू हो गया। 

Trending Videos


मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया, जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि हत्या कांड में नामजद 9 आरोपियों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि माला-फूल की दुकान लगाने को लेकर सक्का घाट पर रहने वाले नीरज केवट और रवींद्र केवट के परिवार के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। रविवार रात दोनों पक्षों के लोगों के बीच पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट होने लगा। जिसमें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इसी दौरान सिर पर ईंट लगने से नीरज को गंभीर चोट आई। 

यह भी पढ़ें: पुराने विवाद में खूनी संघर्ष, कहासुनी के बाद फूल-माला बेचने वाले की पीटकर हत्या; परिजनों का हंगामा

उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नीरज के परिजनों ने आरोप लगाया कि रवींद्र और उसके पक्ष को लोग पहले भी झगड़ा कर चुके थें, जिसकी शिकायत पुलिस चौकी पर की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आज नीरज जिंदा रहता। 

चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
आदमपुर पुलिस ने चार नामजद आरोपी सुमन देवी, किशन, कन्हैया और कल्लू को लोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई धीरज केवट की तहरीर पर रविंद्र केवट समेत 9 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

परिजनों ने कहा घाट पर एक नौका संचालक का है वर्चस्व
मृतक नीजर के परिजनों का आरोप है कि घाट पर दुकान लगाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसकी शिकायत पहले भी पुलिस से की गई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं घाट पर रहने वाले एक नौका संचालक की सह पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। बताया कि नौका संचालक की कई नावें सक्का घाट और तेलियानाला घाट से चलती है। किसी दूसरे व्यक्ति की नाव को घाट से नहीं चलने दिया जाता है। कई बार घाट पर इसे लेकर संघर्ष हो चुका है, इसके बावजूद भी घाट पर स्थित तेलियानाला पुलिस चौकी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed