सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP Tejashwi Surya said  in Varanasi SP chief is distributing perfume to hide the bad smell of mafiaraj 

वाराणसी में सांसद तेजस्वी सूर्या बोलेः माफियाराज की दुर्गंध छिपाने के लिए परफ्यूम बांट रहे हैं सपा मुखिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 27 Nov 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या शनिवार को वाराणसी में भाजपा के युवोत्थान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में जो माफियाराज की दुर्गंध थी, उसे दबाने के लिए परफ्यूम बांटे जा रहे हैं।

MP Tejashwi Surya said  in Varanasi SP chief is distributing perfume to hide the bad smell of mafiaraj 
वाराणसी में शनिवार को सिगरा स्थित रूद्राक्ष सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश सरकार भाईजान की सरकार थी। उन्होंने जो भी काम किए, वो सिर्फ  मियां और भाईजान के लिए थे। सपा मुखिया पर हमलावर तेजस्वी ने कहा कि अखिलेश राज में जो माफियाराज की दुर्गंध थी, उसे दबाने के लिए परफ्यूम बांटे जा रहे हैं।

Trending Videos


शनिवार को वह वााराणसी में सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के युवोत्थान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव पर सांसद ने कहा कि कांग्रेस कहीं भी दौड़ में नहीं है। इसके बाद युवोत्थान को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति का प्रचार-प्रसार युवा मोर्चा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा के काशी क्षेत्र की ओर से आयोजित युवोत्थान में तेजस्वी सूर्या ने कहा कि युवा अपने मत को लेकर सजग हैं। वो जाति, मजहब के बजाय विकास को आधार बनाकर वोट देंगे। उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार विकास के बल पर सत्ता में है।

भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित

MP Tejashwi Surya said  in Varanasi SP chief is distributing perfume to hide the bad smell of mafiaraj 
वाराणसी में शनिवार को सिगरा स्थित रूद्राक्ष सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला

महिला सुरक्षा को लेकर कहा भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं, माफियाराज गया। उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर कहा कि फिर से बहुमत से सरकार आएगी। हर युवा के जुबान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी का नाम है। इस कार्यक्रम में तेजस्वी सूर्या ने छात्र-छात्राओं व युवाओं से संवाद भी किया।

उनके प्रश्नों का उत्तर भी दिया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी रहे। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या ने किया। इस अवसर पर महामंत्री देवेंद्र पटेल, राजेश राजभर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू पंडित, प्रियांशु तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, प्रीतम सिंह, रजत जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed