सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nine state CM welcome to migrants and honoured by president

प्रवासियों का नौ राज्यों के सीएम करेंगे स्वागत तो राष्ट्रपति करेंगे सम्मान

न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Wed, 09 Jan 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Nine state CM welcome to migrants and honoured by president
विज्ञापन
अपनी जड़ों से जुड़ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दुनिया भर से आ रहे प्रवासी भारतीयों के स्वागत के लिए नौ राज्यों के मुख्यमंत्री और आला अधिकारी भी वाराणसी पहुंचेंगे। वहीं  सम्मेलन के समापन समारोह में भारत सरकार की ओर से प्रवासी भारतीयों का सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
Trending Videos


10 जनवरी को विदेश मंत्रालय और शासन की टीम वाराणसी आएगी और 15 जनवरी से यह टीम तैयारियों की निगरानी के लिए कैंप करेगी। बैठक में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए एस्टीमेट बजट को सहमति दी गई। इसमें बताया गया कि उत्तर प्रदेश के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी सम्मेलन में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके प्रवास आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पर्यटन, नाबार्ड, काशी के महात्म्य वाले स्टाल लगाने और साहित्य और संगीत वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी पर सहमति दी गई। बड़ा लालपुर में 21 जनवरी को होने वाले यूपी पीबीडी (उत्तर प्रदेश प्रवासी भारतीय दिवस) कार्यक्रम पर चर्चा की गई। माइक्रो डिटेलिंग के साथ डायस प्लान बनाया गया।

बैठक में तय किया गया कि प्रवासी मेहमानों को गंगा आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर और सारनाथ के भ्रमण की व्यवस्था होगी। अन्य जगहों पर जाने वाले मेहमानों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से गठित छह सदस्यीय टीम प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों की निगरानी करेगी। बैठक में तय बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया गया है।

नोडल अधिकारी नियुक्त

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। हवाई अड्डा से लेकर, ट्रांसपोर्टेशन, मेडिकल, विद्युत, अग्नि शमन, फूड सिक्योरिटी, आयोजन स्थल और प्रदर्शनी सहित सभी कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं जो जल्द ही अपनी कार्य योजना और चेक लिस्ट डीएम को देंगे।

 

उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को यूथ प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विदेश मंत्रालय के सचिव ओवरसीज इंडियन अफेयर्स ध्यानेश्वर मुले के साथ 18 से 35 वर्ष के 50 युवा प्रतिभाग करेंगे। युवाओं को मुख्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी, न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बख्शी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में 700 युवा शामिल होंगे।
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को आएंगे। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ प्रवासी भारतीयों और मेहमानों को संबोधित करेंगे। अंत में प्रधानमंत्री का संबोधन होगा। इस कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोग उपस्थित रहेंगे, जिसमें लगभग 2,500 डेलीगेट्स होंगे।

 

इंडियन काउंसिल फार कल्चरल रिलेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभिनेत्री हेमा मालिनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, विदेश मंत्रालय के डॉ. गौतम, इवेंट कंपनी की मैनेजर मनमीत, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी, नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण राजेश कुमार और सभी मजिस्ट्रेट सहित नोडल अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

मेहमानों के साथ लंच करेंगे प्रधानमंत्री

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रवासी भारतीयों के साथ लंच करेंगे। इसके लिए बड़ा लालपुर स्टेडियम में फूड एरिया तैयार किया जा रहा है। यहां हेक्सागोनल डाइनिंग टेबल बनाई जा रही है। सोमवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बड़ा लालपुर स्टेडियम और हस्तकला संकुल का निरीक्षण किया और बारिश की संभावना को देखते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

 

डीएम ने आयोजन स्थल और आसपास ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक करने, प्रदर्शनी वाले मार्ग पर फसाड लाइट, ऐढ़े टेंट सिटी के आसपास डीपीआरओ को सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। टीएफसी के पीछे की रोड पर दोनों ओर मिट्टी को समतल कर इंटर लाकिंग करने, स्पीड ब्रेकर हटाने और गार्डन की सफाई के लिए सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कहा।
 

टीएफसी मोड़ पर लगे बीएसएनएल के बाक्स हटाने, हाईवे के नीचे अंडरपास के कच्चे मार्ग पर इंटर लाकिंग, टीएफसी के मेन गेट का सौंदर्यीकरण कराने, जनता के प्रवेश मार्ग के दोनों ओर इंटर लाकिंग ठीक कराने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से कहा।
 

प्रदर्शनी देखने वालों के लिए स्टेडियम व टीएफसी की बाउंड्री वाल तोड़कर अस्थाई गेट बनाने, मैदान की खाली जगहों से ईंट पत्थर हटाने और समतलीकरण के साथ ही टीएफसी के बेसमेंट को पार्किंग के लिए सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। हैंडर का निर्माण 17 जनवरी तक पूरा करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed