फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Idol Goddess immersed amidst beats 108 dhaks and blowing 100 conch shells journey 4 hours

वाराणसी: 108 ढाक की धुन, 100 शंखनाद से मां की प्रतिमा को विसर्जित; 3 किमी की दूरी को तय करने में लगे 4:15 घंटे

Fri, 23 Oct 2026 11:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 23 Oct 2026 11:55 PM IST
सार

वाराणसी में गोल्डेन क्लब की मां दुर्गा की प्रतिमा का 108 ढाक की धुन और 100 शंखनाद के बीच विसर्जन किया गया। तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में 4 घंटे 15 मिनट लगे। यात्रा मदनपुरा और गोदौलिया से गुजरी। महिलाओं ने सिंदूर खेला कर मां को खोइंचा भरा और नम आंखों से विदाई दी।

विज्ञापन
Varanasi Idol Goddess immersed amidst beats 108 dhaks and blowing 100 conch shells journey 4 hours
गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा मां प्रतिमा का विसर्जन हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गोत्सव के उल्लास खत्म होने के बाद शुक्रवार को काशी का प्रसिद्ध गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा मां प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों, माता के जयकारे के साथ हुआ। 108 ढाक और 100 महिलाओं के शंखनाद के साथ शोभायात्रा निकाली गई। 

विज्ञापन


लाल किनारी वाली सफेद साड़ी में सजी महिलाएं धुनची नृत्य करते हुए चल रही थीं। देवनाथपुरा से निकली शोभायात्रा मैदागिन स्थित मंदाकिनी कुंड में विसर्जन हुआ। प्रतिमा स्थल से विसर्जन स्थल के बीच की तीन किमी की दूरी को तय करने में 4:15 घंटे का समय लगा।
विज्ञापन


देवनाथपुरा पूजा पंडाल में महिलाओं ने मां को मिठाई खिलाकर पानी पिलाई और पान खिलाई। महिलाओं ने सिंदूर खेला की परंपरा निभाई। नम आंखों से माता के आंचल में खोइंचा भरने की रस्म निभाई। बेटी की तरह मां को विदाई देते समय महिलाओं की आंखें नम हो उठीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सभी ने दोनों हाथ जोड़कर माता से अगले साल फिर से आने की प्रार्थना की। इसके बाद शाम 6:30 बजे मां की प्रतिमा को पांच फीट की पतली गलियों से होकर सड़क तक लाया गया।वाहन पर सवार कर माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना हुआ। बंगाल से आए 108 ढाक की थाप गूंजते तो शामिल महिलाओं ने शंखनाद करते हुए चल रही थीं। 

रास्ते भर श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा की आरती उतारी और फूल बरसाकर स्वागत कर रहे थे। माता की प्रतिमा मदनपुरा की सड़क पर पहुंची। फेरी लगाने के बाद गोदौलिया चौराहे पर रात में 8:45 बजे पहुंची। यहां पर मेयर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव और वीडीए सदस्य अमरीष सिंह भोला ने भी मां की पूजा की।

यहां पांच परिक्रमा लगाने के बाद प्रतिमा का वाहन आगे बढ़ा। ढ़ोल-नगाड़ों की थाप और जय माता दी के उद्घोष से गलियां और सड़कें गूंज रही थीं। प्रतिमा को मंदाकिनी कुंड की तरफ विसर्जन के लिए मैदागिन चौराहे 10:15 बजे पहुंची। वाहन से मां की प्रतिमा उतारकर श्रद्धालुओं ने कंपनी बाग पहुंचे, जहां मां की आरती के बाद 10:45 बजे विसर्जित किया गया। शोभायात्रा में क्लब के अध्यक्ष लालू शास्त्री, कहैयाचंद्र तलापात्रा, अमरबोस, देवशंकर बनर्जी, रतुल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed