फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nitin Navin public meeting in Varanasi CM Yogi Suvendu and Himanta will attend

नितिन नवीन की काशी में पहली जनसभा: तैयार हो रहा विशाल पंडाल, योगी-हिमंता, शुभेंदु समेत जुटेंगे कई दिग्गज

Tue, 06 Oct 2026 07:31 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 06 Oct 2026 07:31 AM IST
सार

नितिन नवीन की काशी में पहली जनसभा होगी। इसके लिए विशाल पंडाल तैयार हो रहा है। इस जनसभा में सीएम योगी,  सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम शुभेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Nitin Navin public meeting in Varanasi CM Yogi Suvendu and Himanta will attend
नितिन नवीन, योगी, हिमंता, शुभेंदु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वडनगर से काशी तक निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा के समापन पर सात अक्तूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली भाजपा की विशाल जनसभा की तैयारियां तेज हो गई हैं। नितिन नवीन की काशी में पहली जनसभा के लिए मैदान में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। मंच, ध्वनि व्यवस्था, वीआईपी और आम लोगों के प्रवेश-निकास, भीड़ प्रबंधन और पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा ने जनसभा में करीब 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद काशी में यह उनकी पहली बड़ी जनसभा होगी। इसी कारण संगठन ने कार्यक्रम को बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में तैयार करने में पूरी ताकत झोंक दी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से 17 सितंबर को शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा सात अक्तूबर को काशी में समाप्त होगी। यात्रा में शामिल करीब 500 बाइक यात्री छह अक्तूबर को काशी पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में स्वागत पाॅइंट बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

51 महिलाएं कलश में लाएंगी वडनगर की नदियों का जल
सात अक्तूबर की सुबह सेवा यात्री संस्कृत विश्वविद्यालय में एकत्र होंगे। यहां से बस से मैदागिन पहुंचकर यात्री पदयात्रा करते हुए काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे। इस दौरान 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रियों के आगे चलेंगी। इन कलशों में वडनगर की नदियों से लाया गया जल होगा, जिससे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद यात्री रोहनिया के गोकुलधाम होते हुए जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और जनसभा में शामिल होंगे।

मंच से लेकर भीड़ प्रबंधन तक पर नजर
जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने पहले ही पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। मंच, साउंड सिस्टम, वीआईपी और आम लोगों के प्रवेश-निकास मार्ग तथा भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला, महानगर, मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठ स्तर पर बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सात अक्तूबर को जगतपुर में होने वाली जनसभा को भाजपा संगठनात्मक ताकत के प्रदर्शन के साथ-साथ वडनगर और काशी के बीच राजनीतिक-सांस्कृतिक जुड़ाव के बड़े कार्यक्रम के रूप में पेश करने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed